Bihar Election 2020: राहुल गांधी के बयान से मुश्किल में महागठबंधन ! BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Oct 2020 9:01 AM

विज्ञापन

Nawada: Congress leader Rahul Gandhi addresses a gathering during an election rally, at Hisua in Nawada district, Friday, Oct. 23, 2020. (PTI Photo)(PTI23-10-2020_000089B)

Bihar Election 2020: राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी बुधवार को चुनाव आयोग का रुख कर सकती है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है. राज्य के कुल 243 में से 71 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. इसी दौरान राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर विवाद बढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चुनाव आयोग का रुख किया है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर आपत्ति जतायी है.

बिहार चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए. बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ. आज_बदलेगा_बिहार”. राहुल के इस ट्वीट पर विवाद हो गया है.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ट्वीट कर आज मतदाताओं से बिहार चुनाव के पहले चरण में वोट मांगने पर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है.

Also Read: Bihar Election News: PM Modi का विपक्ष पर तंज, कहा-मजबूरी में वो राममंदिर पर बजा रहे तालियां, इनका ट्रैक रिकॉर्ड याद रखिएगा

बता दें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी हैं, इसे महागठबंधन का नाम दिया गया है.राजद नेता तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार हैं. वहीं बुधवार को राहुल गांधी पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बिहार में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित किया.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में वोटरों में गजब उत्साह देखने को मिला रहा है. 11 बजे तक 18.48 फीसदी मतदान हुआ है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन