Bihar Election 2020: छह दलों के मोर्चे में सीट बंटवारा फाइनल, RLSP को 104 तो BSP को 80 सीट, AIMIM को मिली इतनी भागीदारी

Patna: AIMIM chief Asaduddin Owaisi, RLSP chief Upendar Kushwaha, Samajvadi Janta Dal Democratic chief Devendra Yadav and BSP leaders join with hands after announcing their Grand Democratic Secular Front alliance for upcoming Bihar assembly elections, in Patna, Thursday, Oct 8, 2020. (PTI Photo) (PTI08-10-2020_000130B)
Bihar Assembly Election 2020 छह दलों के गठबंधन Grand Democratic Secular Front (GDSF) में सीटों का बंटवारा हो गया है. फ्रंट विधानसभा की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहा है. करीब तीन चौथाई सीट RLSP और BSP के हिस्से में आई है.
Bihar Assembly Election 2020 छह दलों के गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट (GDSF) में सीटों का बंटवारा हो गया है. फ्रंट विधानसभा की सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतार रहा है. करीब तीन चौथाई सीट रालोसपा और बसपा के हिस्से में आई है. वहीं, दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को रालोसपा ने दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. रालोसपा, बसपा, AIMIM, समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक), जनतांत्रिक पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन कर जीडीएसएफ बनाया है. फ्रंट में शामिल दलों में सीट शेयरिंग पर आम सहमति हो गयी है.
ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (#GDSF) में शामिल पार्टियों द्वारा सर्वसम्मति 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार देने निर्णय लिया गया है।
रालोसपा – 104
बहुजन समाज पार्टी – 80
AIMIM – 24
समाजवादी जनता दल – 25
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी – 05
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) – 05 https://t.co/AdRTS9BLrx— Rashtriya Lok Morcha (@RLMofIndia) October 16, 2020
सीट बंटवारे में रालोसपा को 104 सीट मिले हैं. बसपा 80, समाजवादी जनता दल (डेमोक्रेटिक) 25, AIMIM 24, जनतांत्रिक पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पांच-पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. दूसरे चरण में रालोसपा 37 सीटों पर लड़ेगी. पार्टी के अभियान समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने दूसरे चरण के 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की. इसमें पूर्व सांसद-विधायकों को मौका देने के साथ जातीय संतुलन भी है.
खास बात है कि रालोसपा के झंझारपुर से पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी और केसरिया से पूर्व विधायक महेश्वर सिंह उम्मीदवार होंगे. गोह से जदयू के पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार और जमुई सीट से पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप भी चुनाव लड़ रहे हैं. अतिपिछड़ा और दलित को वरीयता दी गई है. बताते चलें कि बिहार चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट का गठन किया गया है. फ्रंट ने उपेंद्र कुशवाहा को बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




