ePaper

Bihar Election 2020: नतीजों की भविष्यवाणी नहीं करेंगे ‘तोते’, आयोग ने ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडिंग पर भी लगाई रोक

Updated at : 16 Oct 2020 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: नतीजों की भविष्यवाणी नहीं करेंगे ‘तोते’, आयोग ने ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडिंग पर भी लगाई रोक

Bihar Assembly Election 2020 Election Commission ने Bihar Vidhan Sabha Chunav के पहले चरण की वोटिंग के ठीक पहले बड़ा आदेश दिया है. आयोग ने Exit Poll पर प्रतिबंध लागू रहने के दौरान मीडिया में ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर और एक्सपर्ट्स के नतीजों की भविष्यवाणी पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020 चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग को देखते हुए बड़ा आदेश दिया है. आयोग ने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लागू रहने के दौरान मीडिया में ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडिंग और एक्सपर्ट्स के नतीजों की भविष्यवाणी पर रोक लगा दी है. बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी.

मीडिया को आयोग की खास सलाह

चुनाव आयोग के मुताबिक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिबंध की अवधि के दौरान किसी भी तरह के कार्यक्रमों का प्रकाशन और प्रसारण नहीं करेंगे, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने में दिक्कत पेश आए. बड़ी बात यह है कि चुनाव आयोग का परामर्श सबसे पहले 30 मार्च 2017 को जारी किया गया था. उस दौरान चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 126-ए का हवाला दिया था.

आयोग के नए आदेश में क्या है खास?

चुनाव आयोग के नए आदेश में जिक्र है ज्योतिषियों, टैरो कार्ड रीडर और राजनीतिक एक्सपर्ट्स या किसी भी व्यक्ति के चुनाव परिणामों से जुड़ी भविष्यवाणी पर रोक रहेगी. आयोग के मुताबिक आदेश की अनदेखी जनप्रतिनिधित्व कानून का सीधा उल्लंघन होगा. बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में 3 नवंबर को दूसरे चरण के बाद 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को निकलेंगे.

बिहार में पहले चरण की तैयारी पूरी

आयोग ने पहले चरण के मतदान की पूरी तैयारी कर ली है. पहले चरण के मतदान के लिए राज्य की 71 विधानसभा सीटों के लिए कुल 31,371 बूथ बनाए गए हैं. पहले चरण में कुल 2.14 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. इसमें एक करोड़ 12 लाख 76 हजार पुरुष, एक करोड़ एक लाख 29 हजार महिला और 599 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. वोटिंग के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइंस को पूरी तरह मानना होगा.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन