Supaul, Bihar Chunav 2020 Result Updates: सुपौल जिले की सभी विधानसभाओं का परिणाम, यहां देखिए लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट
Supaul, Bihar Election 2020 Result Live News Updates(सुपौल चुनाव 2020 रिजल्ट): बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए सुपौल जिले के सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया. सुपौल जिले के निर्मली,पिपरा,सुपौल, त्रिवेणीगंज और छातापुर सीटों के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं. सुपौल जिले की विधानसभा सीटों पर लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ.
सुपौल विधानसभा से जेडीयू क़े विजेंद्र प्रसाद यादव आगे
शुरू हुई वोटों की गिनती
सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो गयी. वोटों की गिनती के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय स्थान पर 14 काउंटिग टेबल बनाई गयी है.
2020 में किस सीट पर किसके बीच टक्कर
– निर्मली(Nirmali)- अनिरूद्ध प्रसाद यादव ( जदयू ), यदुवंश कुमार यादव (राजद)
– पिपरा (pipra)- राम विलास कामत ( जदयू ), विश्वमोहन मंडल (राजद)
– सुपौल (supaul)- विजेंद्र प्रसाद यादव ( जदयू ), मिन्नतुल्लाह रहमानी (कांग्रेस), प्रभाष चंद्र मंडल (लोजपा )
– त्रिवेणीगंज (Triveniganj)-वीणा भारती ( जदयू), संतोष कुमार (राजद)
– छातापुर (chhatapur)- निरज कुमार सिंह (भाजपा) , विपिन कुमार नोनिया (राजद)
2015 के विधानसभा चुनाव का परिणाम
सुपौल जिले में कुल 05 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 2015 के विधानसभा चुनाव में तीन सीट सुपौल, त्रिवेणीगंज और निर्मली पर जदयू का कब्जा रहा है. जबकि पिपरा विधानसभा पर राजद और छातापुर विधानसभा पर भाजपा के विधायक काबिज हुए थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
