Photo: अयोध्या में राम की प्राण प्रतिष्ठा पर रौशन हुए मिथिला के महल, किले और मंदिर, 22 को मनाया जाएगा दीपोत्सव

Updated:
विज्ञापन

कल दरभंगा समेत पूरे मिथिला में दीपोत्सव मनाया जायेगा. राज परिवार के उत्तराधिकारी कुमार कपिलेश्वर सिंह सपरिवार अयोध्या गये हुए हैं. सोमवार को वो इस पावन और एतिहासिक मौके पर राम मंदिर में मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है.

विज्ञापन
undefined

दरभंगा. पूरा देश अभी राममय है. अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होना है. इसको लेकर राम के ससुराल मिथिला में भी खासा उत्साह है. दरभंगा में मिथिला नरेशों की चिताओं में निर्मित मंदिरों को बिजली के बल्बों से सजाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

कल यहां दीपोत्सव मनाया जायेगा. राज परिवार के उत्तराधिकारी कुमार कपिलेश्वर सिंह सपरिवार अयोध्या गये हुए हैं. सोमवार को वो इस पावन और एतिहासिक मौके पर राम मंदिर में मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश की सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है.

undefined

इधर, राम मंदिर की प्रतिष्ठा को लेकर दरभंगा समेत पूरे मिथिला में उत्सव का महौल है. मिथिला के विभिन्न मंदिरों को सजाया जा रहा है. महाराजा कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास मिथिला नरेशों की समाधि स्थल माधवेश्वर परिसर स्थित मंदिरों में विशेष पूजा श्रृंगार तथा दीपोत्सव का आयोजन किया है.

undefined

इस संदर्भ में राज दरभंगा के मैनेजर आशुतोष दत्ता ने कहा कि केवल मंदिर ही नहीं बल्कि राज महलों और राज किला को भी सजाया जायेगा. न्यास के मधुबनी के राजनगर समेत देश भर में फैले 100 से अधिक मंदिरों में 22 तारीख को दीपोत्सव मनाने की तैयारी है.

undefined

भू संपदा पधाधिकारी प्रियांशु झा ने कहा कि मिथिला के सबसे पुराने राम मंदिर में राज परिवार की ओर से लगभग 11000 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की तैयारी है.

undefined

मिथिला यूनिवर्सिटी के सीनेटर डॉ संतोष कुमार ने कहा कि मिथिला का राज परिवार सनातन धर्म के सबसे बड़े पक्षधर रहे हैं. यह बहुत गौरव पूर्ण विषय है कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिवस पर राज परिवार द्वारा फिर से पौराणिक मंदिरों को सजाने का काम किया जा रहा है. विषय में जानने का मौका मिला है.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन