Breaking news Bihar Election Results 2020 : चुनाव आयोग ने कहा- रात आठ बजे तक 3.40 करोड़ मतों की गिनती हुई

Updated:
विज्ञापन

Breaking news Bihar Election Results 2020 : बिहार चुनाव 2020 का परिणाम आज जारी होगा, मतगणना का काम शुरू हो गया है. नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) की कुर्सी बचेगी या इस बार तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav) उसपर बैठेंगे, यह जानने के लिए लोगों ने काफी इंतजार किया है. तो लीजिए आपका इंतजार हम खत्म कर देते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Election) से जुड़ी हर खबर यानी चुनाव का रिजल्ट, नेताओं की प्रतिक्रिया, बधाई संदेश, जश्न और चुनाव में हार से उपजी निराशा यानी चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि की खबर हम आपके लिए तुरंत लेकर आयेंगे ब्रेकिंग न्यूज के जरिये. तो देर ना करें, पढ़ते रहें हमारा यह लाइव ब्लॉग जिसमें आपको मिलेगी हर ब्रेकिंग न्यूज, क्योंकि बिहार के 38 जिलों के 243 विधानसभा क्षेत्रों में डटे हैं हमारे रिपोर्टर. तो विश्वसनीय खबरों के लिए पढ़ते रहें Prabhat khabar का यह लाइव ब्लॉग:-

विज्ञापन

रात आठ बजे तक 3.40 करोड़ मतों की गिनती हुई : चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने बताया कि रात आठ बजे तक 3.40 करोड़ मतों की गिनती हुई, कुल वोट 4.10 करोड़ वोड पड़े हैं.

बांकीपुर विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पिछड़े

बांकीपुर विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा लगातार पीछे चल रहे हैं.

तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय को राजद नेता छोटे लाल राय ने हराया

तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय को राजद नेता छोटे लाल राय ने हराया. चंद्रिका राय जदयू प्रत्याशी थे.

राजद के भोला यादव हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रामचंद्र प्रसाद से हारे

राजद के भोला यादव हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रामचंद्र प्रसाद से हारे

हसनपुर से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव करीब 20,000 वोटों से जीते

हसनपुर से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव करीब 20,000 वोटों से जीत गये हैं, जबकि राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी की पार्टी को बताया ‘वोट कटवा’

अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी की पार्टी को बताया ‘वोट कटवा’

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola