Bihar 1st Phase Election: 16 जिले 71 सीट, 1066 कैंडिडेट्स का राजनीतिक करियर आपके हाथ, क्या टूटेगा 2015 का रिकॉर्ड

Bihar 1st Phase Election: Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 16 जिले की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में 1,066 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है.
Bihar 1st Phase Election, Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को है. बिहार चुनाव के पहले चरण में 16 जिले की 71 सीटों पर वोटिंग होनी है. पहले चरण में 1,066 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई मंत्री भी चुनावी अखाड़े में उतरे हैं. कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों पर सभी की नजरें टिकी हैं.
-
16 जिले की 71 सीटों पर वोटिंग
-
चुनावी मैदान में 1,066 प्रत्याशी
-
कुल प्रत्याशियों में 114 महिला
-
कुल वोटर – 2.14 करोड़
-
कंट्रोल यूनिट – 31,380
-
बैलेट यूनिट – 31,403
-
वीवीपैट – 31,380
Also Read: Bihar 1st Phase Election: क्या कोरोना से डरेंगे बिहारी? 2015 के वोट प्रतिशत का रिकॉर्ड टूटेगा या गिरेगा मतदान का ग्राफ, यहां पढ़िए रिव्यू रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. इसमें कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के अलावा शैलेश कुमार, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा और बृजकिशोर बिंद पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
पहले चरण में इमामगंज से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी के बीच मुकाबला है. जीतनराम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और उदय नारायण चौधरी राजद से चुनाव लड़ रहे हैं. मोकामा से राजद के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह हैं. उनको जदयू के राजीव लोचन टक्कर दे रहे हैं. जमुई सीट से नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह बीजेपी की टिकट पर मैदान में हैं.
2015 के चुनाव की बात करें तो राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन ने पहले चरण के मतदान वाली 71 सीटों में से 54 पर जीत हासिल की थी. एनडीए को सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत मिली थी. इस बार समीकरण बदले हैं. बीजेपी और जेडीयू गठबंधन की एनडीए में हम और वीआईपी पार्टी भी शामिल हैं. इस बार महागठबंधन 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. इसमें राजद ने 42, कांग्रेस ने 21 और सीपीआई (एमएल) ने 7 सीटों पर प्रत्याशी दिए हैं. बीजेपी और जेडीयू ने पहले चरण में 64 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.
-
राजद – 80 – 18.4
-
जेडीयू – 71 – 17.3
-
कांग्रेस – 27 – 6.7
-
बीजेपी – 53 – 24.4
-
लोजपा – 2 – 2.6
-
रालोसपा – 2 – 2.6
-
हम – 1 – 2.3
-
अन्य – 7 – 23.3
(स्रोत – निर्वाचन आयोग)
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




