Bihar Assembly Election 2020: बांका में सुशील मोदी, राजबब्बर, पप्पू यादव व उपेंद्र कुशवाहा आज करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

बिहार चुनाव 2020 को लेकर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज बांका के पीबीएस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, वो यहां दिन के 12 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद 1.00 बजे वो बेलहर विधानसभा के झामा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

वहीं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी रजौन के धौनी उच्च विद्यालय में दिन के 11 बजे धोरैया विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे. इसके बाद सुशील मोदी बांका पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड़ शो करेंगे.
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की उच्च विद्यालय धौरेया में 10 बजे चुनावी सभा होगा. इसके बाद वो कटोरिया विधानसभा प्रत्याशी के लिए सीएनडी हाई स्कूल बौसी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जबकि कांग्रेस नेता राजबब्बर दिन के 1 बजे अमरपुर विधानसभा के शंभुगंज अशरफी उच्च विद्यालय पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए