ePaper

Bihar chunav 2020: भागलपुर जिले में नामांकन का दौर जारी, लोजपा और जाप उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन...

Updated at : 16 Oct 2020 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar chunav 2020: भागलपुर जिले में नामांकन का दौर जारी, लोजपा और जाप उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन का दौर जारी है. बिहार इलेक्शन के लिए भागलपुर जिला इस बार बेहद दिलचस्प केंद्र बन चुका है. इस जिले की लगभग सभी सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है. वहीं सबसे खास बने भागलपुर व नाथनगर विधानसभा सीट के लिए भी नामांकन का दौर जारी है. दोनों सीटों से चुनाव लड़ने वाले लोजपा और जाप प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन किया.

विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020 के लिए नामांकन का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर जिला इस बार बेहद दिलचस्प केंद्र बन चुका है. इस जिले की लगभग सभी सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है. वहीं सबसे खास बने भागलपुर व नाथनगर विधानसभा सीट के लिए भी नामांकन का दौर जारी है. दोनों सीटों से चुनाव लड़ने वाले लोजपा और जाप प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन किया.

लोजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा और अमर कुशवाहा ने किया नामांकन 

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र की सीट एनडीए में भाजपा तो महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है. जबकि दोनों के खिलाफ लोजपा ने भी अपना उम्मीदवार यहां खड़ा किया है.लोजपा के तरफ से नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. जिन्होंने भारी भीड़ के समर्थन के बीच आज अपना नामांकन किया. वहीं नाथनगर विधानसभा से लोजपा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है. कुशवाहा ने भी आज अपना नामांकन किया.

जाप उम्मीदवार रानी चौबे और जफर मुस्तफा ने किया नामांकन 

वहीं पप्पू यादव के जन अधिकार पार्टी ने भी भागलपुर और नाथनगर विधानसभा से अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है. भागलपुर से जाप ने अपना प्रत्याशी रानी चौबे को बनाया है. वहीं नाथनगर से जफर मुस्तफा जाप के प्रत्याशी बने हैं. जाप के दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन किया.

Also Read: Bihar corona update: पैसे लेकर पॉजिटिव कोरोना रिपोर्ट देने का हुआ बड़ा खुलासा, बिहार के इस सदर अस्पताल में चलता था पूरा खेल…
3 नवंबर को दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे

गौरतलब है कि भागलपुर जिले की भागलपुर और नाथनगर विधानसभा के लिए चुनाव दूसरे फेज में होना है. आगामी 3 नवंबर को दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दोनो विधानसभा सीटों पर चुनाव बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है. भागलपुर में कांग्रेस तो नाथनगर से जदयू के विधायक वर्तमान में हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन