ePaper

Bihar Assembly Election 2020: जीतन राम मांझी बोले- दामाद था, बेरोजगार था, इसलिए दिया टिकट, तेजस्वी-चिराग को लेकर कही ये बात

Updated at : 24 Oct 2020 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: जीतन राम मांझी बोले- दामाद था, बेरोजगार था, इसलिए दिया टिकट, तेजस्वी-चिराग को लेकर कही ये बात

Bihar Assembly Election 2020: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है़.बाराचट्टी से समधिन ज्योति देवी और मखदुमपुर से दामाद देवेंद्र कुमार मांझी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि समधिन पहले भी विधायक रही हैं. दामाद बेरोजगार हैं, इसलिए उनको टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2020, Jitan Ram Manjhi Latest News: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) शराबबंदी कानून की समीक्षा का मुद्दा किसी और के हाथ नहीं जाने देना चाहते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Chunav 2020) में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र (Ghoshna patra) में कहा है कि उसकी सरकार बनी तो शराबबंदी कानून की समीक्षा करेंगे. कांग्रेस जेल में बंद साढ़े तीन लाख लोगों की रिहाई का प्रयास करेगी.

मांझी यह मुद्दा पहले से उठाते रहे है़ं मीडिया से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वो शुरू से कहते आ रहे हैं कि शराबबंदी कानून (Wine ban in bihar) गरीबों विशेषकर दलित आदिवासियों के उत्पीड़न का कारण बनता रहा है़. सरकारी बनते ही वो इस कानून में संशोधन की अपील करेंगे. कई मामले ऐसे आये हैं कि पुलिस गरीब को पकड़ लेती है. अमीर को छोड़ देती है़.

मांझी ने परिवारवाद के आरोप को नकार दिया. बाराचट्टी से समधिन ज्योति देवी और मखदुमपुर से दामाद देवेंद्र कुमार मांझी (Devendra kumar manjhi) के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि समधिन पहले भी विधायक रही हैं. दामाद बेरोजगार हैं, इसलिए उनको टिकट दिया गया है. उन्होंने सभी सात सीटों पर जीत का दावा किया.

उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी घोषणाओं को हवा -हवाई बताया. तेजस्वी की सभाओं में भीड़ को लेकर कहा कि 2010 से लेकर आज तक राजद (RJD) की सभाओं में भीड़ ही होती है. वोट के दिन जनता नीतीश कुमार पर भरोसा करती है़ लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर भी वह निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

Also Read: Bihar Election Opinion Poll 2020: बिहार चुनाव में यादव, मुस्लिम और दलित वोटर कर सकते हैं बड़ा खेल, ओपिनियन पोल में समझें आंकड़ें

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन