बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भागलपुर में दिन भर उड़ती रही टिकट मिलने की चर्चा, जानकारी जुटाने में लगे रहे लाेग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Oct 2020 12:54 PM
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के टिकट पाने वाले प्रत्याशियों से लेकर दलों के कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार उत्सुकता के साथ उलझन भरा दिन रहा.जदयू व आरजेडी ने अपने कुछ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. लेकिन अन्य दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. सबसे उलझन की स्थिति भागलपुर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच रही.
ललित किशोर मिश्र, भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के टिकट पाने वाले प्रत्याशियों से लेकर दलों के कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार उत्सुकता के साथ उलझन भरा दिन रहा.जदयू व आरजेडी ने अपने कुछ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. लेकिन अन्य दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. सबसे उलझन की स्थिति भागलपुर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच रही.
रविवार की रात से भागलपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी तय हो जाने की बात तेजी से शहर में फैली. रात से ही बधाई का दौर शुरू हो गया. दिन भर कयासों में ही बीता. लेकिन जिनके नाम की चर्चा हुई वो अभी तक कुछ नहीं बोल रहे हैं. लेकिन दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुप हैं. वो जानते हैं कि भाजपा के आधिकारिक घोषणा के बाद ही कुछ बोल सकते हैं.
प्रत्याशी के नाम तय किये जाने की चर्चा के बाद सोमवार को फेसबुक पर तेजी से पोस्ट होने लगा. कई पार्टी के नेता भी इस चर्चा वाली खबर को पोस्ट करने लगे. किये गये पोस्ट पर कई लोगों ने जवाब देना भी शुरू किया. सोमवार को शहर में दिन भर यह चर्चा होती रही. पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को चुनाव के बारे में बहुत कुछ पता है, लेकिन कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










