बिहार चुनाव 2020 : सुरजेवाला ने गिनायी नीतीश सरकार की कमियां, बोले- मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस या महागठबंधन जिम्मेदार नहीं

Congress Leader Randeep Singh Surjewala Attack On CM Nitish Kumar बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस ने गुरुवार को नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीतीश कुमार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीतीश सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बिहार के मौजूदा हालात के लिए जदयू-भाजपा गठबंधन को जिम्मेदार बताया है.
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस ने गुरुवार को नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीतीश कुमार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नीतीश सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बिहार के मौजूदा हालात के लिए जदयू-भाजपा गठबंधन को जिम्मेदार बताया है.
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कई वीडियो क्लिप शेयर किया है. ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है, बिहार में 16 साल से 64 साल की आबादी के लिए ‘काम की उपलब्धता’ देश में सबसे कम है. बिहार में महिलाओं की ‘लेबर फोर्स’ में भागीदारी देश में सबसे कम है. प्रदेश में बैंकों की सुविधा और पहुंच देश में सबसे कम है. उन्होंने कहा कि बिहार में खून की कमी की शिकार सबसे अधिक गर्भवती महिलाएं है. साथ ही बिहार स्कूलों में बेटियों के शौचालयों में भी आखिरी पायदान पर है.
लगभग सभी मापदंडों में ‘फिसड्डी बाबू’ – नीतीश बाबू का नेतृत्व फेल साबित हुआ है!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 22, 2020
आईये इसे सिलसिलेवार देखें-:
"बिहार में देश के सबसे अधिक गरीब"#बोले_बिहार_बदलें_सरकार
1/12 pic.twitter.com/rBizFTTTHt
बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में 12वीं कक्षा में ‘स्कूल ड्रॉपआउट रेट’ देश में सबसे अधिक है तथा देश में सबसे कम ‘ट्रेंड स्कूल टीचर’ है. उन्होंने कहा कि लगभग सभी मापदंडों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व फेल साबित हुआ है. सुरजेवाला ने कहा कि आज बिहार जिस बदहाली की कगार पर खड़ा है, उसके लिए कांग्रेस या महागठबंधन जिम्मेदार नहीं है.
Also Read: Bihar Election 2020 : महागठबंधन पर गरजेंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश भी होंगे साथ, जानिए पूरा शेड्यूल Also Read: Bihar Election 2020 : पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस ने पूछा सवाल, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ?‘फिसड्डी बाबू’
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 22, 2020
बिहार को बदहाली की कगार पर ला छोड़ा!
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को यह तमगा कांग्रेस या महागठबंधन ने नहीं,
इस उपमा से स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नीतीश कुमार को नवाजा है!#बोले_बिहार_बदलें_सरकार pic.twitter.com/gY0chSqa9Q
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




