Bihar Election 2020 : महागठबंधन पर गरजेंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश भी होंगे साथ, जानिए पूरा शेड्यूल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Oct 2020 7:10 PM
PM Narendra Modi Rally In Bihar बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहले चरण के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है. चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने को लेकर सभी सियासी दल जोर शोर से जुटी है. इसी कड़ी में सियासी गठबंधन के प्रमुख नेता प्रचार अभियान में शामिल हो रहे है. वहीं चुनाव के इस माहौल में बिहार की जनता को अब पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार है. जो अब खत्म होने वाला है. दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सासाराम, गया और भागलपुर में होगी जन सभाएं होने जा रही है.
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहले चरण के मतदान में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी है. चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने को लेकर सभी सियासी दल जोर शोर से जुटी है. इसी कड़ी में सियासी गठबंधन के प्रमुख नेता प्रचार अभियान में शामिल हो रहे है. वहीं चुनाव के इस माहौल में बिहार की जनता को अब पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार है. जो अब खत्म होने वाला है. दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सासाराम, गया और भागलपुर में होगी जन सभाएं होने जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को होने जा रही है. पीएम मोदी की तीन सभाएं सासाराम के डेहरी, गया और भागलपुर में होगी. सबसे पहली सभा डेहरी में सुबह साढ़े 10 बजे, दूसरी सभा गया के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट और तीसरी सभा भागलपुर में एयरपोर्ट के पास दोपहर दो बजकर 40 मिनट में होगी.
पीएम मोदी की दो सभाओं सासाराम और भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर दिखेंगे. इन दोनों स्थानों पर साझा सभा होगी. सिर्फ गया में मुख्यमंत्री उनके साथ नहीं दिखेंगे.
प्रधानमंत्री इन जनसभाओं को करने के लिए नयी दिल्ली से विशेष विमान से सुबह करीब पौने 10 बजे सीधे गया पहुंचेंगे. यहां से वह एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से डेहरी जायेंगे. यहां सभा करने के बाद वह फिर गया आयेंगे और यहां की सभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से भागलपुर जायेंगे.
वहां से सभा करने के बाद वापस गया लौटेंगे और फिर यहां से विशेष विमान से नयी दिल्ली लौट जायेंगे. पहले चरण के चुनाव के पहले पीएम की ये तीन सभाएं होने जा रही हैं. इसके बाद तीन अन्य सभाएं भी होंगी, जिसमें एक दूसरे चरण और दो तीसरे चरण के चुनाव के पहले होगी.
Also Read: Bihar Election 2020 : पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस ने पूछा सवाल, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ?
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही जदयू ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, यहां पढ़े मुख्य बातें
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










