ePaper

Bihar Election 2020 : नड्डा ने पूछा, समोसे में आलू तो है पार्टी के पोस्‍टर से लालू क्‍यों हैं गायब

Updated at : 20 Oct 2020 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : नड्डा ने पूछा, समोसे में आलू तो है पार्टी के पोस्‍टर से लालू क्‍यों हैं गायब

BJP President JP Nadda Rally In Buxar For Bihar Chunav 2020 बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अपने चुनावी भाषण के दौरान राजनेता अपने विराधियों पर तीखा हमला बोल रहे है. इसी कड़ी में बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

बक्सर : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अपने चुनावी भाषण के दौरान राजनेता अपने विराधियों पर तीखा हमला बोल रहे है. इसी कड़ी में बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है.

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने चुनावी भाषण के दौरान राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में आरजेडी के पोस्टर में लालू प्रसाद जी नहीं दिख रहे हैं, अब पोस्टर में से उनके बेटे ने ही गायब कर दिया. जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में लूटराज और लालटेन राज नहीं चलेगा. मोदी जी का कानून राज और एलईडी राज चलेगा.

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान एनडीए सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. जेपी नड्डा ने कहा कि 80 करोड़ की जनता को मार्च महीने से लेकर छठ तक मुफ्त राशन देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है. लगभग 8 करोड़ बहनों को मुफ्त सिलेंडर दिया गया. जन-धन खाते पर हमारा मजाक उड़ाया जाता था. आज इसका फायदा यह हुआ कि 20 करोड़ बहनों को 500-500 रुपये खाते में पहुंचा दिया.

Also Read: Bihar Election 2020 : जानिए चुनावी रण में उतरीं इन प्रमुख महिला प्रत्याशियों के बारे में सब कुछ
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : जानिए LJP के केंद्र में NDA में बने रहने पर क्या बोले अमित शाह

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन