Bihar Election 2025: अरे बाप रे… ऐसा विधायक प्रत्याशी नहीं देखा! संपत्ति के नाम पर 0, फिर भी लड़ रहा चुनाव, कौन हैं सुनील चौधरी?
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में पीरपैंती से बसपा उम्मीदवार सुनील कुमार चौधरी की कुल संपत्ति शून्य बताई गयी है. करोड़ों की नेटवर्थ वालों के बीच एक ऐसे प्रत्याशी का सामने आना चर्चा का विषय बन गया है. जानिए, सुनील कुमार चौधरी के बारे में विस्तार से…
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. फर्स्ट फेज की वोटिंग में औसतन 60% से अधिक का मतदान दर्ज किया गया है. 2025 के चुनाव में एक तरफ करोड़ों-अरबों की दौलत वाले उम्मीदवारों की लिस्ट है, तो दूसरी तरफ ऐसा चेहरा भी सामने है जो बिल्कुल आम जिंदगी से निकला है. जिनके पास संपत्ति के नाम पर शून्य है. न कोई गाड़ी, न बैंक बैलेंस और न ही कोई जमीन. दरअसल, मायावती की पार्टी बसपा ने बिहार चुनाव में पीरपैंती विधानसभा सीट से एक ऐसे ही कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके पास शून्य संपत्ति है. पीरपैंती से बसपा ने सुनील कुमार चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है.
कौन हैं सुनील कुमार चौधरी?
सुनील कुमार चौधरी, जिनकी उम्र 40 साल है. वह भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वर्तमान में वह सबौर प्रखंड के खानकीतता पंचायत के मुखिया हैं. उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पीरपैंती से ही की है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन हलफनामे में सुनील कुमार चौधरी ने अपनी कुल संपत्ति “शून्य” लिखी है. इसका सीधा मतलब होता है-
- ना जमीन
- ना घर-फ्लैट
- ना बैंक में पैसा
- ना जेवर
- ना वाहन
इन सब के अलावा उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस भी नहीं है.
सुनील कुमार चौधरी के हलफनामे को विस्तार से देखें…
बिहार चुनाव 2025 में ऐसे और उम्मीदवार
ADR (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट में कुछ और उम्मीदवारों के नाम का भी जिक्र है, जिनके पास संपत्ति बेहद कम है. उनमें से कुछ के नाम नीचे है-
- गया जिले के वजीरगंज सीट से मूलनिवासी समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश राजवंशी के पास सिर्फ 1,100 रुपये की चल संपत्ति है. वही, अचल संपत्ति जीरो है.
- मधुबनी के बेनीपट्टी से निर्दलीय प्रत्याशी पंकज कुमार राम के पास सिर्फ 2,000 रुपये की चल संपत्ति है. जमीन-घर नहीं है.
- पूर्वी चंपारण के पिपरा क्षेत्र से निर्दलीय राजमंगल प्रसाद के पास भी 2,000 रुपये की कुल संपत्ति ही हलफनामे में दर्ज है.
पीरपैंती विधानसभा सीट के बारे में…
पीरपैंती विधानसभा भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिजर्व सीट है. बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित पीरपैंती विधानसभा पर अभी भाजपा का कब्जा है. इस विधानसभा में 3 लाख 77 हजार से अधिक वोटर हैं. जिसमें पुरुष 19 हजार से अधिक पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला वोटरों की संख्या 18500 से अधिक है. थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या गिनी चुनी है.
2000 में राजद का झंडा पहली बार गड़ा (Pirpainti Assembly Election)
पीरपैंती विधानसभा सीट पर वर्ष 2000 से पहले कम्युनिष्ट पार्टी और कांग्रेस का कब्जा रहा. दोनों के प्रत्याशी ही यहां से जीतते रहे. वामदल के विधायक रहे अंबिका प्रसाद यहां के चर्चित नेता रहे हैं. 2000 के चुनाव में इस सीट पर राजद का खाता खुला. आरजेडी के प्रत्याशी शोभाकांत मंडल यहां से तीन बार जीते. 2005 में दो बार चुनाव हुआ. दोनों बार राजद प्रत्याशी के तौर पर उन्हें जीत मिली.
पहली बार 2010 में भाजपा को मिली जीत (Pirpainti Vidhan Sabha)
2010 में भाजपा ने इस सीट पर पहली बार कब्जा जमाया. बीजेपी की ओर से अमन कुमार प्रत्याशी बनाए गए थे. जो यहां से भाजपा के पहले विधायक बने. 2015 के चुनाव में भाजपा ने अमन कुमार का टिकट काटा और ललन कुमार को प्रत्याशी बना लिया. जिसके बाद राजद ने भाजपा को पटखनी दे दी और आरजेडी से रामविलास पासवान विधायक बने. इस चुनाव में रामविलास को 80 हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि भाजपा के ललन कुमार को 75 हजार के करीब वोट मिले थे.
भाजपा में प्रत्याशी को लेकर उठापटक
2020 के विधानसभा चुनाव में सबकी नजरें भाजपा पर टिकी थीं. पूर्व विधायक अमन कुमार को भी टिकट की आस थी. लेकिन पार्टी ने फिर से ललन कुमार को ही प्रत्याशी बनाया. जिसके बाद अमन कुमार ने पार्टी से बगावत की और निर्दलीय प्रत्याशी बनकर मैदान में उतर गए. हालांकि इसका कुछ खास असर नहीं हुआ और राजद के रामविलास पासवान को हराकर भाजपा के ललन कुमार फिर से पीरपैंती के विधायक बने. ललन कुमार को इस चुनाव में 95811 वोट मिले.वहीं रामविलास पासवान को 68817 वोटों से संतोष करना पड़ा. इधर, अमन कुमार ने बाद में फिर से बीजेपी ज्वाइन कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










