बिहार दिवस पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र,बताया- बदलाव का नायक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फाईल फोटो
Bihar Diwas 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विशेष पत्र लिखकर न केवल बिहारवासियों को बधाई दी है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक शक्ति और विकास की रफ़्तार को लेकर अपनी भावनाओं को साझा किया.
Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस के शुभ अवसर पर राजनीति की सरगर्मियों के बीच एक बेहद आत्मीय और सकारात्मक संदेश दिल्ली से पटना पहुंचा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विशेष पत्र लिखकर न केवल बिहारवासियों को बधाई दी है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक शक्ति और विकास की रफ़्तार को लेकर अपनी भावनाओं को साझा किया है.
इस पत्र में प्रधानमंत्री ने बिहार के प्राचीन गौरव से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक का जिक्र करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की रीढ़ बताया है.
पीएम का पत्र- विरासत से विकास तक का रोडमैप
बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक विस्तृत पत्र लिखकर राज्य की ऐतिहासिक भूमिका और वर्तमान प्रगति की सराहना की. पत्र में उन्होंने बिहार को “भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता देने वाला प्रदेश” बताया.
उन्होंने भगवान बुद्ध, आचार्य चाणक्य और प्राचीन विश्वविद्यालयों की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार ने सदियों से देश को दिशा दी है. पीएम ने यह भी भरोसा जताया कि “विकसित बिहार, विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने में राज्य की बड़ी भूमिका होगी.
नीतीश कुमार की सराहना
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत प्रतिबद्धता ने राज्य में विश्वास और स्थिरता की एक नई धारा शुरू की है. पत्र में पटना और पूर्णिया के नए हवाई अड्डे के टर्मिनल, औंटा-सिमरिया पुल और मखाना के लिए ‘नेशनल मखाना बोर्ड’ के गठन जैसे ठोस कदमों का जिक्र किया गया है
पीएम ने स्पष्ट किया कि 2004 से 2014 की तुलना में अब बिहार को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे विकास की रफ्तार और तेज हुई है.
नीतीश कुमार का जवाब- अब और तेज होगा विकास
प्रधानमंत्री के पत्र पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आभार जताते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, सुशासन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार अब तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में काम करेगा.
बिहार दिवस पर आए इस संवाद ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में राज्य में विकास और राजनीतिक गतिविधियां दोनों तेज रहने वाली हैं. अब नजर इस बात पर है कि ये वादे जमीन पर कितनी तेजी से उतरते हैं.
Also Read: 22, 23 और 24 मार्च को बिहार दिवस पर गांधी मैदान में क्या-क्या होंगे प्रोग्राम, जानिए डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




