ePaper

बिहार की ‘धाकड़ वुमनिया’, ऋषिका सिंह चंदेल को ‘नारी रत्न अवॉर्ड’, सीता के किरदार से मिली पहचान

Updated at : 05 Jan 2021 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की ‘धाकड़ वुमनिया’, ऋषिका सिंह चंदेल को ‘नारी रत्न अवॉर्ड’, सीता के किरदार से मिली पहचान

Rishika Singh Chandel News: हर कलाकार का फिल्मी पर्दे पर आने का सपना होता है. कई कलाकार कड़ी मेहनत के बाद सपने को हकीकत में भी बदल देते हैं. उनमें से एक नाम बिहार की ‘धाकड़ वुमनिया’ ऋषिका सिंह चंदेल का है. ऋषिका सिंह चंदेल बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं.

विज्ञापन
undefined

Rishika Singh Chandel News: हर कलाकार का फिल्मी पर्दे पर आने का सपना होता है. कई कलाकार कड़ी मेहनत के बाद सपने को हकीकत में भी बदल देते हैं. उनमें से एक नाम बिहार की धाकड़ वुमनिया ऋषिका सिंह चंदेल का भी है. ऋषिका सिंह चंदेल बिहार के छपरा जिले की रहने वाली हैं.

undefined

राजधानी पटना में आधी आबादी फांउडेशन और गांव सिनेमा के कार्यक्रम में एक्ट्रेस ऋषिका सिंह चंदेल को आधी आबादी नारी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. पटना के न्यू क्लब में 31 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें कई हस्तियों के साथ ऋषिका सिंह चंदेल का सम्मान होगा.

undefined

ऋषिका सिंह चंदेल दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘नई सोच’ में मुख्य नायिका दामिनी का किरदार निभा रही हैं. यह किसानों के लिए सरकारी योजनाओं पर आधारित सीरियल है. यह शो डीडी किसान चैनल पर प्रसारित हो रहा है. ऋषिका सिंह को पहला ब्रेक कलेक्टर बहू के रूप में दूरदर्शन पर मिला था.

undefined

ऋषिका सिंह चंदेल दुलारी, गोतिया, सीआइडी, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, भाबी जी घर पर हैं सीरियल में काम कर चुकी हैं. वो एंड टीवी पर प्रसारित धारावाहिक जय संतोषी मां में माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं. सीरियल ने ऋषिका सिंह चंदेल को घर-घर का जाना-पहचाना नाम बना दिया है.

undefined

ऋषिका के मुताबिक बिहार में टैलेंट की कमी नहीं हैं. बिहारी प्रतिभा को किसी के बलबूते नहीं बल्कि कठिन परिश्रम की बदौलत मुकाम मिलता है. बिहार के कलाकार दूसरे राज्यों में जाकर राज्य का नाम रोशन करते हैं. उन्होंने भी कठिन मेहनत से खुद को मुंबई में सफल कलाकारों की कतार में खड़ा किया है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन