Bihar News: प्रेमिका के साथ प्रेमी ने छह दरिंदों के साथ मिलकर किया दरिंदगी, सामने आया गंदा काम का यह पूरा सच

Updated at : 27 Oct 2023 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: प्रेमिका के साथ प्रेमी ने छह दरिंदों के साथ मिलकर किया दरिंदगी, सामने आया गंदा काम का यह पूरा सच

प्रेमी के कहने पर एक शादीशुदा महिला उसके साथ चल पड़ी. लेकिन, उसी प्रेमी ने उसे अपने साथियों के हवाले कर दिया. उसने ऐसा क्यों किया यह जानकर पर हैरान हो जायेंगे.

विज्ञापन

बेगूसराय में एक युवती के साथ कुछ बदमाशों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामला बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी अंतर्गत परिहारा गांव की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है जिस्नसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवती और उसका लाइनर दोनों खगङिया जिला के बेलदौर के रहनेवाले हैं। परिजनों का कहना है कि लाइनर ने परिहारा के युवकों के साथ संपर्क कर घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया कि इन लड़कों ने लड़की का अपहरण कर इसे बखरी ले गये और फिर वहां उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस के सामने आरोपियों ने जो कुछ कहा वह जानने के बाद आप हैरान हो जायेंगे.

प्रेमी की मंशा जानकर हैरान हो जायेंगे

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार छह बदमाशों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कथित प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसके प्रेमी ने बताया कि वह उस युवती से प्यार करता था. लेकिन, उसने परिवार वालों के कहने पर कहीं और शादी कर ली. इस बात से नाराज उसने खुन्नस उतारने के लिए यह सब किया. पुलिस के अनुसार वह उसे वेश्यावृति के दलदल में धकेल देना चाहता था. पुलिस के अनुसार प्रेमी ने इसी बात को लेकर उस लड़की को बहलाफुसला कर खगड़िया से बखरी लाया था. प्रेमी की बहन परिहारा में रहती है. ऐसा कहकर उसे वहां लाया. लेकिन वह बहन के पास न जाकर उसे एक मकान में ले गया और अपने दोस्तों के हवाले कर दिया. वहां उन लड़कों ने उसके साथ मिलकर गंदा काम किए. एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐसे रची थी साजिश

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि युवती शादीशुदा (19) है. वह खगड़िया जिला के बेलदौर की रहने वाली है. शुक्रवार को करीब 12:15 बजे पुलिस को पीड़िता (18) के साथ कुछ लोगों के द्वारा जबरन संबंध बनाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी परिहारा पीड़िता के साथ घटनास्थल पहुंचे और अपनी जांच शुरु की. जांच में पता चला कि पीड़िता एक दिन पहले खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी उमेश सिंह के पुत्र संतोष कुमार (प्रेमी) के साथ शादी करने के नियत से भाग गई. भागकर वह लड़की लड़का के साथ परिहारा आ गई. जहां उसके प्रेमी संतोष ने अपने साथी आकाश, भोला, नीतीश, संजीव और छोटू के साथ कुछ रुपया के लिए संबंध बनाने को लेकर प्लान किया. पीड़िता के अनुसार तीन लड़कों ने उसके साथ संबंध बनाये. लेकिन इस दौरान वह वहां से किसी तरह भाग गई. भागने के दौरान रास्ते में उसे पुलिस की गश्ती की गाड़ी दिखाई पड़ी,जहां उसने अपनी आपबीती उन पुलिसबलों को बताई. पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके प्रेमी संतोष ,नीतीश और संजीव को गिरफ्तार कर लिया. मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन