ePaper

तेजस्वी के ‘दुलरुआ’ को छोड़ेगी नहीं बिहार पुलिस, बक्सर गोलीकांड पर बोली  JDU 

Updated at : 25 May 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी के साथ बक्सर गोलीकांड का आरोपी

तेजस्वी के साथ बक्सर गोलीकांड का आरोपी

बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. इस मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

विज्ञापन

बिहार के बक्सर में शनिवार को हुए गोलीकांड और तीन लोगों की हत्या को लेकर भी अब राजनीति शुरू हो गई है.  प्रदेश की सत्ता पर काबिज जदयू ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए इस मामले को लेकर राजद से सवाल किए हैं. जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बक्सर में हत्याकांड के तार राजद से जोड़ा है. 

दुलरुआ’ हो या दरिंदाः बचेंगे नहीं: JDU 

इस मामले में कथित आरोपी संतोष यादव की राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए जदयू नेता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “इस बार कौन सी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे तेजस्वी यादव? बक्सर पर ‘बकार’ निकालेंगे? रीतलाल पर साजिश का राग था, अब आपके ‘दुलरुआ’ अपराधी संतोष यादव ने तिवारी सिंह समेत एक ही परिवार के लोगों की हत्या कर दी. इस पर क्यों मौन व्रत? अपराधी चाहे जिसका भी दुलरुआ हो, कानून के जबड़े से नहीं बचेगा। चाहे ‘दुलरुआ’ हो या दरिंदाः बचेंगे नहीं.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शनिवार को हुआ था गोलीकांड 

बता दें कि बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं. पुलिस के मुताबिक, सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे. अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी. इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी. इस मामले में मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर राजपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 19 लोगों को नामजद और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.  

इसे भी पढ़ें: Bihar: लालू यादव ने तेज प्रताप को RJD से निकाला, बोले- वह अपना फैसले लेने के लिए आजाद

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन