बिहारः रसगुल्ले का पैसा मांगने पर युवक ने मिठाई दुकानदार को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Updated at : 24 Apr 2022 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः रसगुल्ले का पैसा मांगने पर युवक ने मिठाई दुकानदार को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Bihar Crime News गांव का ही मुन्ना नाम का एक युवक मिठाई खाने के बाद पैसे नहीं दे रहा था. दुकानदार मुरारी साह ने जब उससे इसके पैसे मांगे तो वो नाराज हो गया और हंगामा करने लगा.

विज्ञापन

बेखौफ अपराधियों ने बिहार के सासाराम में एक मिठाई दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया. रसगुल्ले खाने पर मिठाई दुकानदार ने युवक से पैसा मांगा था. इससे युवक नाराज हो गया और उसने युवक तो गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

यह घटना नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पुलिस के अनुसार गांव का ही मुन्ना नाम का एक युवक मिठाई खाने के बाद पैसे नहीं दे रहा था. दुकानदार मुरारी साह ने जब उससे इसके पैसे मांगे तो वो नाराज हो गया और हंगामा करने लगा. बार-बार पैसे मांगने पर गुस्से से आगबबूलाहो गया और दुकानदार मुरारी साह को गोली मार दी. गोली चलने की आवाज से वहां भगदड़ मच गई. घटना के बाद आरोपी भी वहां से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी मुन्ना भी कृष्णापुर का निवासी है. वो दबंग प्रवृत्ति का है. रविवार को मुन्ना अचानक मुरारी शाह की दुकान पर आया और वहां मिठाई मंगा कर खा ली. बाद में वो बिना पैसे दिए जाने लगा. इसपर मुरारी शाही ने उसे टोका तो वो बहस करने लगा. पैसे मांगने के विवाद में आरोपी मुन्ना ने दुकानदार मुरारी शाह के कमर के पिछले हिस्से में गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस जख्मी दुकानदार के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन