ePaper

Bihar Crime News: घर में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने की आशंका

Updated at : 03 Nov 2021 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News: घर में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने की आशंका

Bihar Crime News: दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड स्थित भरूब गांव के कुर्मी टोले में रेल ड्राइवर सुमन पटेल उर्फ ब्रजेश की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी घर में मृत पायी गयी. वह घर में अकेली रहती थी और गले पर काले धब्बे पाये गये. दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इन्कार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया है.

घटना सोमवार रात की है.सुमन पश्चिम बंगाल के किसी स्टेशन पर रेल ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं और वहीं रह रहे हैं. उनकी पत्नी रिंकी देवी भरूब गांव के कुर्मी टोले में अकेली घर में रहती थी. तीन साल पहले उसकी सुमन से शादी हुई थी. रिंकी का मायका बंगाल में ही है. पता चला कि सोमवार को वह ओबरा बाजार कर वापस घर लौटी थी. मंगलवार की सुबह उसके घर में किसी तरह की गतिविधि नजर नहीं आयी, तो पड़ोस के चचेरे देवर रोशन कुमार ने आवाज दी, लेकिन घर में कोई हरकत नहीं हुई.

इस संबंध में रोशन ने अपने चचेरे भाई अवधेश को बताया. घटना की सूचना पर आसपास के लोग वहां जुट गये व दरवाजा खुलवाने लगे, पर दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद ग्रामीण छत के सहारे घर में अंदर गये, तो देखा कि रिंकी मृत पड़ी है. गले पर काले धब्बे पाये गये. कुछ लोगों ने ओबरा थाने की पुलिस को सूचना दी. सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी पहुंचे.

Also Read: Bihar Crime News: मुखिया की जीत पर समर्थकों के पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल, मुखिया समेत चार पर केस

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन