ePaper

Bihar Crime News: अररिया में डबल मर्डर से सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी को जिंदा जलाया

Updated at : 30 Aug 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया में डबल मर्डर से सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी को जिंदा जलाया

अररिया में डबल मर्डर से सनसनी, युवक की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी को जिंदा जलाया

Bihar Crime News: हत्या का बदला हत्या से… बिहार के अररिया जिले में ऐसी ही खौफनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के नवटोली धनेश्वरी गांव में शुक्रवार देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई. पहले 30 वर्षीय जय कुमार यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया, इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हत्या के आरोपी नयन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उसे जिंदा जला दिया. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

कैसे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे की है. पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव के बालू और सीमेंट डिपो में जय कुमार यादव सो रहा था. तभी बदमाशों ने वहां पहुंचकर उसे गोली मार दी. जय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. उन्होंने सीधे हत्या के आरोपी नयन यादव के घर पर हमला कर दिया. देखते ही देखते घर को आग के हवाले कर दिया गया. आग की चपेट में आकर नयन यादव की भी मौके पर जलकर मौत हो गई.

पुलिस ने संभाली स्थिति

डबल मर्डर की खबर मिलते ही भरगामा थानेदार राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और एसएफएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. हालात बिगड़ते देख आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है. पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव और नयन यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद की वजह से जय कुमार यादव की हत्या की गई और बाद में गुस्साई भीड़ ने आरोपी नयन यादव को मौत के घाट उतार दिया.

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: Bihar Politics: दौरे से पहले पीएम मोदी 2 सितंबर को बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन