बिहारः मुजफ्फरपुर में आभूषण दुकानदार की बाइक से डेढ़ किलाे सोना और पांच किलो चांदी की चोरी...

Updated at : 09 Feb 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारः मुजफ्फरपुर में आभूषण दुकानदार की बाइक से डेढ़ किलाे सोना और पांच किलो चांदी की चोरी...

चोरी हुए आभूषण की कीमत एक करोड़ से अधिक है. घटना के संबंध में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दुकान में रखे उक्त सोना एवं चांदी के आभूषण को उठाकर झोला में रखा था.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया मार्केट स्थित आभूषण दुकानदार विजय कुमार की बाइक से झोला में रखे डेढ़ किलो सोना एवं पांच किलो चांदी के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है. मामला गुरुवार की देर शाम का है. घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. दुकानदार विजय कुमार ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read: बिहार के भागलपुर में अंसारी और सल्लन मियां गैंग का रहा आतंक, गिरती रही लाशें, आज भी नहीं थमी वर्चस्व की जंग

आवेदन में बताया है कि बाइक से झोला में लटका हुआ डेढ़ किलो सोना एवं पांच किलो चांदी के आभूषण चोरों ने चोरी कर ली है. चोरी हुए आभूषण की कीमत एक करोड़ से अधिक है. घटना के संबंध में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दुकान में रखे उक्त सोना एवं चांदी के आभूषण को उठाकर झोला में रखा था. उसके बाद दुकान बंद कर आभूषण रखा झोला को बाइक के हैंडल में लटका दिया.

एफआईआर दर्ज, जांच शुरू

उसके बाद वह पड़ोस की दुकान पर सामान खरीदने चला गया. इसी दौरान चोरों ने बाइक में लटके झोले को उड़ा दिया है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाॅल ने बताया कि आभूषण दुकानदार ने डेढ़ किलो सोना व पांच किलो चांदी के आभूषण चोरी का आवेदन दिया है. केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन