खुलासा: प्रेमी ने खोला प्रेमिका की हत्या का राज, खौंफनाक वारदात की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2022 7:16 PM
Bihar crime news नरकंकाल मिला तो पुलिस ने तफ्तीश शुरू किया. गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मृतका की पहचान हुई. इसके बाद लड़की की मां के बयान पर हथुआ थाने में अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.
अवधेश कुमार, गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज में एक नाबालिग लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर प्रेग्नेंट किया और जब बेवफा होने का शक हुआ तो बिना सोचे समझे कत्ल कर दिया. हद तो तब हो गई जब प्रेमिका की लाश को उसने आवारा जानवरों के हवाले कर दिया. प्यार के कत्ल की यह कहानी गोपालगंज के हथुआ थाना इलाके की है. यह घटना 14 मई की है. पुलिस को इसकी जानकारी हत्या के पांचवें दिन 19 जुलाई को मिली. हथुआ पुलिस चंवर में पहुंची तो लड़की का सिर्फ नरकंकाल और कपड़ा मिला. जिससे मृतका के परिजनों ने कपड़े से पहचान की, तब जाकर हत्यारे की तलाश शुरू हुई. शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी हथुआ थाने के यादो पिपरा गांव का सुनील कुमार है. प्रेमी के पास से मोबाइल फोन भी मिला है, जिससे दोनों की बातचीत होती थी.
एसपी आनंद कुमार ने बताया कि लड़की 16 साल की प्रेग्नेंट और नाबालिग थी. प्रेम-प्रसंग में उसके प्रेमी ने ही हत्या कर दी. वारदात से पहले नशे की गोली खिलाई, बेहोश हो गयी तब दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए चंवर में शव फेंक दिया, जो आवारा जानवरों का निवाला बन गया. उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को जब नरकंकाल मिला तो पुलिस ने तफ्तीश शुरू किया. गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मृतका की पहचान हुई. इसके बाद लड़की की मां के बयान पर हथुआ थाने में अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने ने फॉरेंसिंक जांच कराई, जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से हत्यारे की पहचान शुरू की गयी.
पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के बाद छापेमारी शुरू किया. छापेमारी में हथुआ इलाके से आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी से जब पूछताछ की गयी तो उसने हत्या की खौफनाक वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी. पुलिस भी वारदात की कहानी सुनकर हैरान रह गयी. वहीं आरोपी ने पूछताछ के दौरान कहा कि, ””मैने ही कत्ल किया है, मुझे कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि मेरी प्रेमिका बेवफा निकल चुकी थी””. उसने बताया कि कैसे छह माह की प्रेग्नेंट प्रेमिका को नश की गोली खिलाया, उसके बाद बेहोश होने पर उसके ही दुपट्टा से गला दबाकर हत्या किया. वारदात की पूरी कहानी बयां करने के बाद आरोपी युवक का स्वीकृति बयान दर्ज किया गया, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. इस तरह से हथुआ पुलिस ने हत्या की अनसुलझी गुत्थी को सुलझा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










