ePaper

बिहार में अपराधियों का कहर: मोतिहारी में मिर्च व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या...

Updated at : 17 Mar 2023 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अपराधियों का कहर: मोतिहारी में मिर्च व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या...

मोतिहारी के घोड़ासहन बाजार के अहमद नगर-श्रीपुर सड़क स्थित सीताराम भक्ता के टेका के निकट अपराधियों ने मिर्च व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

बिहार में अपराधियों का कहर हाल के दिनों में बढ़ता ही जा रहा है. अपहरण और रंगदारी के बाद अब लूट पाट की घटना में भी इजाफा हुआ है. ताजा मामला बिहार के मोतिहारी से जुड़ा है. गुरुवार की देर रात अपराधियों ने मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के बकरी टोला स्थित मिर्च मसाला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इसी क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने व्यवसायी पर लूट पाट के उदेश्य से हमला कर उसे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उसकी मौत हो गई.

यह घटना घोड़ासहन बाजार के अहमद नगर-श्रीपुर सड़क स्थित सीताराम भक्ता के टेका के निकट की बतायी जाती है. व्यवसायी की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीपुर कस्बा गांव निवासी स्व गणेश साह के पुत्र 30 वर्षीय श्यामनाथ साह के रूप में की गयी है. घटना में तीन लाख लूट की बात सामने आ रही है.

बताते चले कि होली पर्व के पहले व्यवसायी को किसी से धमकी भी मिली थी. हालांकि लूट कितने की हुई है, स्पष्ट नहीं है. सूचना पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.  इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन