Hajipur Crime News: थानेदारों के साथ SP कर रहे थे क्राइम मीटिंग, ATM से 22 लाख ले भागे अपराधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2022 9:12 PM
मोटसाइलकिल पर सवार अपराधियों ने हाजीपुर में केनरा बैंक के एटीएम से 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. दो मोटरसाइकिल सवार होकर आए चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया
अपराधियों ने हाजीपुर एक बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. अपराधियों ने इस घटना को तब अंजाम दिय जब एसपी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे. यह घटना हाजीपुर के जंदाहा थाना क्षेत्र के रामप्रसद चौक पर स्थित केनरा बैंक की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएम से दिनदहाड़े अपराधी करीब 22 लाख रुपये लूट कर भाग गए हैं. सूत्रों का कहना है कि दो मोटसाइलकिल पर सवार हो कर आए चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
थानेदारों के साथ SP कर रहे थे क्राइम मीटिंग, ATM से 22 लाख ले भागे अपराधी
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…https://t.co/ztFvyc4IfM pic.twitter.com/I0qvm1Twnc— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) July 9, 2022
एटीएम से 22 लाख रुपये की लूट की सूचना मिलते ही एसपी ने अपनी क्राइम मीटिंग बीच में ही छोड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी. सूत्रों का कहना है कि केनरा बैंक के एटीएम में शुक्रवार को 22 लाख रुपये डाले गए थे. एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी का कहना है कि अपराधी ग्राहक बनकर आए और एटीएम से पैसे लेकर भाग निकले. उन्होंने बताया कि एटीएम में कितने रुपये थे, इसका अभी पूरा पता नहीं चल सका है. वैसे लगभग 20 से 22 लाख रुपये की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










