गोलीबारी मामले के बाद बेगूसराय से अब यह नया ‘कांड’ आया सामने, इस वजह से भीड़ ने युवक की जमकर खातिरदारी की

Bihar crime: बेगूसराय इन दिनों मीडिया के सुर्खियों में लगातार बना हुआ है. अभी गोली कांड का मामला थमा भी नहीं था कि एक नया कांड सामने आया है. दरअसल, यहां उग्र भीड़ ने नाबालिग लड़की को भगाने के एक आरोपी को खंभे से बांधकर जमकर धुनाई कर दी.
Bihar crime: बेगूसराय इन दिनों मीडिया के सुर्खियों में लगातार बना हुआ है. अभी गोली कांड का मामला थमा भी नहीं था कि एक नया कांड सामने आया है. दरअसल, यहां उग्र भीड़ ने नाबालिग लड़की को भगाने के एक आरोपी को खंभे से बांधकर जमकर धुनाई कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एनएच-31 के पास की है. पीड़ित की पहचान प्रमिला चौक निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रमिला चौक निवासी पप्पू कुमार नाबालिग (12 वर्षीय) लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की फिराक में थे. इसी दौरान लड़की ने शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लड़की ने बताया कि युवक उसके अपने साथ चलने को कह रहा था, मना करने पर जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगा.

लड़की के चिल्लाने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद मौजूद लोगों ने युवक की बिजाली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. लेकिन भीड़ ने एक न सुनी. इधर, किसी युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को किसी तरह लोगों की चंगुल से छुड़ाया. बता दें कि पूछताछ के लिए पुलिस नाबालिग लड़की को भी अपने साथ ले गई है.
मामले को लेकर नगर थानेदार ने बताया कि नाबालिग लड़की ने युवक पर जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. मौके पर मौजूद भीड़ ने लोगों की पिटाई की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










