Live Updates

Bihar Corona Live: बिहार में डरा रहा कोरोना का आंकड़ा, पटना में सबसे अधिक संक्रमण, जानें ताजा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Corona Live: बिहार में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक फिलहाल पटना में ही है. ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB1.16 वायरस के मामले भी मिले हैं. कोरोनावायरस के ताजा हालात जानने के लिए अपडेट रहिए prabhatkhabar.com के coronavirus Live सेक्शन से…

विज्ञापन

गंभीर मरीजों की केस स्टडी

पटना: मौजूदा समय में 16 संक्रमित चार मेडिकल कॉलेज व एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. इनमें पांच मरीज गंभीर हालत में हैं. डॉक्टरों के मुताबिक तीन ऐसे बुजुर्ग गंभीर हैं, जिनको पहले से किडनी की बीमारी है. छह मरीज पटना एम्स, चार पीएमसीएच, दो एनएमसीएच और तीन मरीज आइजीआइएमएस व एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि जो मरीज भर्ती हैं, उनमें एक ऐसा भी मरीज है, जो वेंटिलेटर पर होने के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार आया है.

बिहार में कोरोना के आंकड़े कर रहे सतर्क

बिहार में कोरोना के मामले इन दिनों बढ़ने लगे हैं. पहले 10 और 20 मरीज सामने आये लेकिन अब लगातार तीन अंकों में कोरोना मरीजों के आंकड़े जा रहे हैं. बिहार में फिर एकबार 100 से अधिक मामले सामने आने से हड़कंप मचा है.

सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्कियों की तलाश

मुंगेर में कोरोना के मामले लगातार सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. जबकि सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्कियों की तलाश कर उनका कोविड जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीज सामान्य लक्षण से पीड़ित है. उनमें कोरोना के कोई विशेष लक्षण नहीं हैं. चौथे चरण में मुंगेर जिले में अबतक कुल 62 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.

बिना वैक्सीन के ही कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारी

मुंगेर में कोरोना के पूर्व का भयावह इतिहास और चौथे चरण में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ संक्रमण के बढ़ते दायरों के बीच मुंगेर स्वास्थ्य विभाग बिना वैक्सीन के ही कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारी में है. हाल यह है कि कभी 360 तो कभी 300 वैक्सीन की डोज के भरोसे मुंगेर स्वास्थ्य विभाग मुंगेर को कोरोना संक्रमण से बचाने में लगा है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में अधिकांश लोगों को वैक्सीन के निर्धारित डोज से अच्छादित कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद जिले में हजारों की संख्या में ऐसे लोग है, जिनके द्वारा अबतक निर्धारित डोज नहीं ली गयी है.

Bihar Coronavirus Live: मुंगेर में कोरोना के एक्टिव मामले

Bihar Coronavirus Live: मुंगेर जिले में गुरुवार तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 48 है. हालांकि गुरुवार को जिले में कोरोना के एक भी मरीज इलाज के बाद ठीक नहीं हुए हैं. इसके कारण सभी पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं. वहीं जिले में गुरुवार को कुल 1,052 संदिग्धों का कोविड जांच किया गया. जिसमें 347 संदिग्धों का कोविड जांच एंटीजेन टेस्ट किट से किया गया. जबकि 705 संदिग्धों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिये लिया गया है.

Bihar Coronavirus Live:मुंगेर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले

Bihar Coronavirus Live: मुंगेर जिले में हीट वेब के बीच अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है. गुरुवार को भी कोरोना के पांच नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. इसके बाद जिले में जहां कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 48 पहुंच चुका है. वहीं टेटियाबंबर में कोरोना के तीन मामले सामने आने के बाद अब जिले के सभी 9 प्रखंडों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. सिविल सर्जन डॉ पीएम सहाय ने बताया कि गुरुवार को जिले में कोरोना के 5 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola