ePaper
Live Updates

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजगीर में अवतरित हुईं गंगा, CM नीतीश ने किया उद्घाटन... देखें live video

Updated at : 27 Nov 2022 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजगीर में अवतरित हुईं गंगा, CM नीतीश ने किया उद्घाटन... देखें live video

पतित पावनी गंगा का ऐतिहासिक नगरी राजगीर में अवतरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हो रहा है. वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से आए पंडितों की देखरेख में पूजा संपन्न कराई गई.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:37 PM. 27 Nov 225:37 PM. 27 Nov

सीएम नीतीश कुमार गंगा जल आपूर्ति योजना का कर रहे हैं उद्घाटन 

गंगा जल आपूर्ति योजना के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना राजा भगीरथ से की जा रही है. दरअसल, राजगीर में करीब सौ किलोमीटर दूर से गंगा का जल लाया गया है. यह इलाका अपेक्षाकृत ऊंचा और पहाड़ी है, जहां पेयजल की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है.

सीएम ने किया योजना का उद्घाटन

राजगीर में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. उनके साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी मौजूद थे.

मैथिली ठाकुर के गीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर को बुलाया गया है. अपनी गायकी से मैथिली ठाकुर ने समां बांध दिया. लोग मैथिली के गीतों का आनंद लेते नजर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola