ePaper

बिहार में 25 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, बदला दुकान खुलने का समय, शादी में भी शामिल हो सकेंगे कम लोग, जानें नयी गाइडलाइंस

Updated at : 14 May 2021 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 25 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, 
बदला दुकान खुलने का समय, शादी में भी शामिल हो सकेंगे कम लोग, जानें नयी गाइडलाइंस

बिहार CM नीतीश कुमार लॉकडाउन 25 मई | कोरोना वायरस guidelines in bihar : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने 25 तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है. सीएम नीतीश कुमार ने सरकार के इस निर्णय की जानकारी ट्वीट कर दी. वहीं पिछले लॉकडाउन की तुलना में इस बार अधिक सख्ती दिखाई गई है. बिहार सरकार के नए नियम के अनुसार शादी समारोह में 50 लोगों की बजाय सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने 25 तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार के इस निर्णय की जानकारी ट्वीट कर दी. वहीं पिछले लॉकडाउन की तुलना में इस बार अधिक सख्ती दिखाई गई है. बिहार सरकार के नए नियम के अनुसार शादी समारोह में 50 लोगों की बजाय सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

मुख्य सचिव की ओर से मीडिया दी गई जानकारी के मुताबिक अब बिहार में शहरी क्षेत्रों की दुकान को खोलने की समय में कटौती की गई है. अब राज्य के शहरी इलाकों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही दुकान खोला जा सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से दोपहर के 12 बजे तक दुकान खोलने की छूट दी गई है.

undefined

शादी में सिर्फ 20 लोग हो सकते हैं शामिल- बिहार सरकार ने शादी समारोह में शामिल होने को लेकर भी आदेश जारी किया है. सरकार ने बताया है कि अब बिहार में किसी भी शादी समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक अब शादी से पहले पुलिस स्टेशन पर इस संबंध में सूचित कर परमिशन लेना होगा.

इन चीजों में भी बदलाव- बिहार सरकार ने खरीफ फसलों की रोपाई को देखते हुए बीज दुकान खोलने में भी छुट दी है. अब बीज के दुकान सोमवार और शुक्रवार को सुबह चार घंटे के लिए खोला जा सकता है. वहीं सरकार ने आरा मशीन की दुकान को भी खोलने में छूट दी है. इसके अलावा, पहले के लगे सभी प्रतिबंध यथावत रहेगा.

Also Read: बिहार में 25 मई तक Lockdown से राहत नहीं, नीतीश सरकार का फैसला- ‘कोरोना के कारण तालाबंदी रहेगी जारी’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन