सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और अमित शाह
7 मई को होगा सम्राट कैबिनेट का विस्तार
Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है. 7 मई को कैबिनेट का विस्तार होना है. इसके लिए गांधी मैदान में तैयारी शुरू कर दी गई है. संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह शामिल हो सकते हैं.
Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होना है. सीएम सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली से लौटे, जिसके बाद से चर्चा तेज है. इस बीच अब सम्राट कैबिनेट का पहला विस्तार 7 मई को होने वाला है. ऐतिहासिक गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार का आयोजन होगा.
पीएम मोदी और अमित शाह के आने की चर्चा
कैबिनेट विस्तार के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी आने की संभावना है. इसको लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पीएम के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं.
सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के दौरान भी थी चर्चा
15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ लिया था. शपथ ग्रहण से पहले संभावना जताई जा रही थी कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. लेकिन किसी कारणवश पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा है कि समारोह में पीएम मोदी आ सकते हैं. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं. सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के दौरान दोनों से मुलाकात की थी.
किस पार्टी से कितने बन सकते हैं मंत्री?
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट के विस्तार में भाजपा के 15 मंत्रियों को जगह मिलेगी. जबकि जदयू के 14 और मंत्री बनाए जायेंगे. जदयू के दो उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सरकार में मौजूद हैं. उनको शामिल कर सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या 16 हो जायेगी. सहयोगी दलों के लिए पहले का फॉर्मूला प्रभावी होगा.
इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर से दो, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाए जायेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी प्रदान कर दी है.
पुराने चेहरे को मिलेगी जगह
कैबिनेट विस्तार में जदयू और भाजपा के पुराने चेहरे को जगह मिलने की चर्चा है. जदयू से डॉ. अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, मो जमां खान आदि के नाम मंत्री पद के लिए तय माने जा रहे हैं. जबकि भाजपा में मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि के नाम प्रमुखता लिस्ट में शामिल है. मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नये मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है.
आज मुंगेर में सीएम सम्राट का कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, सीएम सम्राट चौधरी आज मुंगेर और खगड़िया जाने वाले हैं. इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके साथ ही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे. बताया जा रहा है कि 5 मई की शाम में पोलो मैदान में भव्य लेजर लाइट और ड्रोन शो भी आयोजित किया गया है. लेकिन इसमें सीएम सम्राट शामिल नहीं हो पायेंगे.
Also Read: बिहार के 18 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










