Bihar By-Election: तस्वीरों में देखिए जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में रहा जबरदस्त उत्साह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2022 4:48 PM
मोकामा सीट से RJD प्रत्याशी नीलम देवी की चुनाव जीत चुकी हैं. वहीं, गोपालगंज से भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने चुनाव जीत लिया है. जीत के बाद कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. देखें तस्वीरों में..
मोकामा सीट से नीलम देवी 16707 वोटों से चुनाव जीती चुकी हैं. राजद की नीलम देवी को 79646 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी की सोनम देवी को 62939 वोट मिले थे. नीलम देवी 16707 वोटों से सोनम देवी से चुनाव जीत गई.

मोकामा सीट से राजद प्रत्याशी नीलम देवी 16707 वोटों से चुनाव जीती चुकी हैं. यहां कार्यकर्ता ने खूब पटाखा जलाया
नीलम देवी भारी मतों से चुनाव जीत गई है. प्रमाण पत्र के साथ खुश दिखीं.
गोपालगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी की जीत हुई है. जीत के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जश्न देखने को मिला. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई.
बिहार उपचुनाव में बीजेपी को गोपालगंज सीट पर जीत मिली है. इस जीत के जश्न के लिए कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे. यहां खूब पटाखे जलाए.

मोकामा सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत के बाद उनके पटना आवास पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इसकी तैयारी भी वहां खास की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










