Bihar Breaking News Live: महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी, कोसी शिक्षक क्षेत्र से संजीव सिंह जीते
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
गया शिक्षक सीट से भाजपा की जीत तय
गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय हो गयी है. दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के प्रत्याशी जीवन कुमार लगभग चार हजार वोटों की बढत बना चुके हैं. इस सीट से जेडीयू के संजीव श्याम सिंह सीटिंग विधान पार्षद हैं. जेडीयू ने उन्हें ही मैदान में उतारा है. लेकिन संजीव श्याम सिंह की हार तय हो गयी है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान नहीं हुआ है. यहां तीसरे नंबर पर निर्दलीय अभिराम शर्मा रहे, जिन्हें प्रशांत किशोर का समर्थन हासिल था. वैसे विधान परिषद की पांच सीटों में से एक पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कोसी शिक्षक एमएलसी सीट परजदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 599 वोट मिले.
महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी
बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है. कुल पांच सीटों में से एक का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वहीं, एक अन्य सीट पर नतीजा तय हो गया है. भाजपा ने ये सीट महागठबंधन से छीन लिया है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान होना बाकी है. कोसी शिक्षक क्षेत्र से जदयू के संजीव सिंह ने जीत दर्ज की है. गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय हो गयी है.
मनीष कश्यप ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. इस याचिका के जरीये मनीष ने तमिलनाडु और बिहार में दर्ज सभी मामलों की सुनवाई एक जगह करने की अपील की है. फिलहाल वो तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है.
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हो रही है. बीजेपी ने विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया है. खबर लिखे जाने तक दोनों में कांटे की लड़ाई चल रही थी.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद आगे
सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है. प्रथम वरीयता के वोटों में प्रशांत किशोर समर्थित अफाक अहमद को सबसे ज्यादा वोट मिले. अफाक अहमद को प्रथम वरीयता के 2014 वोट मिले हैं. प्रथम वरीयता के वोटों में दूसरे नंबर पर सीपीआई के आनंद पुष्कर रहे, जिन्हें 1770 वोट मिले हैं.
सासाराम हिंसा में घायल युवक की मौत
सासाराम में हिंसा के दौरान बम धमाके में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बम धमाके के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी. इलाज के दौरान आज राजा नामक एक युवक की मौत हो गयी है. राजा की मौसी सासाराम में रहती हैं. अपनी मौसी से मिलने के लिए वह मां के साथ सासाराम आया था लेकिन तभी वहां हिंसा होने लगी. हिंसा के दौराम बम के धमाके से वह बुरी तरह से घायल हो गया था, उसके सिर में चोटे आई थी. राजा की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए