ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News Live: रोहतास में पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट

Updated at : 28 Mar 2023 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: रोहतास में पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले जाने की मिली मंजूरी

तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हिंसा का फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपी यू ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले जाएगी. पटना की विशेष अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी है. तमिलनाडु पुलिस ने कहा था उसके राज्य के मदुरै जिले में मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. मामले की छानबीन के लिए उसे वहां ले जाना जरूरी है. तमिलनाडु पुलिस बुधवार को मनीष कश्यप को अपने साथ लेकर रवाना होगी. हालांकि तमिलनाडु पुलिस ये नहीं बता रही है कि उसे कैसे ले जाया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक मनीष कश्यप को फ्लाइट से ले जाया जा सकता है.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

सुपौल में अगलगी, 80 घर जले

सुपौल जिले में अगलगी से 80 से अधिक घरों के जलने की सूचना है. हादसा सुपौल जिले के दसयावही गांव की है. इस हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

रोहतास में पेट्रोल पंप से तीन लाख की लूट

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के निमिया डीह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप को अपराधियों ने निशाना बनाया है. बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 3 लाख से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया है. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान पेट्रोल पंप का मालिक संजीव रंजन और कर्मियों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की है. लूट का विरोध करने पर हथौड़े से हमला कर मालिक और कर्मी का सिर फोड़ डाला और तीन लाख से अधिक रुपये लूट लिया. पेट्रोल पंप से कैश लूटने के बाद चारों अपराधी मौके से फरार हो गये. जिसके बाद घायलों को तिलौथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

बिहार के कैमूर में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या का पता लगा रही पुलिस

कैमूर(भभुआ). बिहार के कैमूर में एक व्यक्ति का शव मिला है. शव मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मुजान गांव की है. गांव से 3 किलोमीटर दूर सिवाना में पीपल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

सहरसा में कोर्ट में पुलिस के सामने कैदी की गोली मारकर हत्या

सहरसा में कोर्ट में पुलिस के सामने कैदी की गोली मारकर हत्या. कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था प्रभाकर पंडित. पुलिस हाजत में तीन अपराधियों ने पुलिस के सामने मार दी गोली. मौके पर ही मौत. पेशी के बाद हाजत ले जाने के दौरान हुई घटना.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

कुख्यात अपराधी गोपाल महतो गिरफ्तार 

बेगूसराय में कुख्यात अपराधी गोपाल महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है. कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी.  

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

हत्या के मामले में अदालत में पेश हुए मांझी के विधायक 

हत्या के एक मामले में मांझी के विधायक सत्येंद्र यादव मंगलवार को बदालत में पेश हुए. उनकी पेशी सांसद-विधायक कोर्ट में हुई.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

गोपालगंज में मुठभेड़, एक अपराधी घायल

गोपालगंज में एसटीएफ और बच्चन सहनी गैंग के बीच भवानी छापर में भीषण मुठभेड़ की सूचना है. इस मुठभेड़ में एक अपराधी के घायल होने की भी सूचना है..

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

गोपालगंज में ग्रामीण बैंक में लूट

गोपालगंज में ग्रामीण बैंक में लूट की सूचना आ रही है. दो बाइक पर छह की संख्या में आये लुटेरों ने बैंक में लाखों रुपये की लूट की है. अभी रकम की सही सही जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

9:01 PM. 28 Mar 239:01 PM. 28 Mar

गंगा में डूबने लगे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को SDRF ने बचाया

राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान करतवबाजी दिखना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया. इसमें एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई. वहीं, दूसरे को  SDRF की टीम ने काफी मश्कत के बाद बचाया. यह घटना कच्ची दरगाह स्थित गंगा नदी के किनारे की बताई जा रही है.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

सम्राट चौधरी का ट्वीट

सम्राट चौधरी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद तस्वीरें शेयर की है. ट्वीट में सम्राट ने लिखा…

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीए मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तांवड़े से भी सम्राट ने मुलाकात की है.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

मिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की तैयारी में

यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है. तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट में इसकी अर्जी दी है. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ लेकर जाएगी और पूछताछ करेगी.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

गया में बमबारी से दहशत

गया के इमामगंज में अपराधियों ने दहशत फैलाया है. एक घर पर दो जिंदा बम फेंककर बदमाश भाग गए. वहीं पुलिस ने कई जिंदा बम भी बरामद किए गए. घटना के बाद लोग सहमे हुए हैं.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

बिहार विधानसभा में हंगामा

बिहार विधानसभा में मंगलवार को भाजपा ने जमकर हंगामा किया. बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

सेना के जवान को पुलिसकर्मी ने पीटा

नवादा: शाहपुर क्षेत्र के शाहपुर चौक पर एक आर्मी जवान को स्थानीय पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. बताया जाता है कि आर्मी जवान मियनबिघा गांव निवासी नंदन कुमार राजगीर स्थित कैंटीन से घर के लिए कुछ सामान लेकर आ रहे थे. इसी दौरान शाहपुर चौक पर जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और जांच के दौरान विवाद में जमकर पीटा.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

भगोड़ा अमृतपाल सिंह को लेकर अलर्ट

खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. वह बिहार के रास्ते भी फरार हो सकता है. इसे लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बिहार में चौकसी बढ़ा दी गयी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बिहार के बॉर्डर एरिया में लगातार निगरानी तेज है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने निर्देश देकर एसएसबी 56 बटालियन और स्थानीय पुलिस को सतर्क किया है.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

पीएम मोदी से होगी  सम्राट चौधरी की मुलाकात

बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की मुलाकात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी. पीएमओ में दोनों की मुलाकात होगी.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

पटना कॉलेज के लाइब्रेरी में आग लगी

पटना कॉलेज के लाइब्रेरी में आग लग गयी है. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गयी.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

सागी में खाना बनाने के दौरान झोंपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख

बेगूसराय. सोमवार की दोपहर सागी पंचायत के वार्ड 12 में खाना बनाने के दौरान अचानक झोंपड़ी में आग लग गयी. जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में सागी गांव निवासी राम खेलावन पासवान के पुत्र रामजपो पासवान का झोंपड़ी पूरी तरह से जल गयी. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

एक युवक स्वाइन फ्लू और एक महिला एच3एन2 पॉजिटिव

पटना के अगमकुआं स्थित आरएमआरआइ में सोमवार को चार सैंपलों की जांच करवाई गयी. इन संदिग्ध मरीजों की जब जांच रिपोर्ट आई तो इनमें दो मरीज संक्रमित पाए गए. शहर के एक 21 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू (एच1एन1) और एक 24 वर्षीया महिला एच3एन2 इन्फलुएंजा पॉजिटिव पायी गयी है. यह महिला संपतचक की रहने वाली है.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

बेगूसराय में खेत में लगी भीषण आग

बेगूसराय में एक खेत में भीषण आग लग गयी जिससे गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी. गढ़पुरा अंचल क्षेत्र के हरखपूरा गांव के बरमोतर बहियार में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिन्गारी से आग लगने के दौरान खेतों में लगे कई किसानों के गेहूं एवं गन्ने का फसल जलकर राख हो गया. वहीं अगलगी की इस घटना से किसानों को भारी क्षति हुई है. किसान इस घटना के बाद बेहद हताश हो गए हैं.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

पटना में फिर मिले संक्रमित

अगमकुआं स्थित आरएमआरआइ में सोमवार को चार सैंपलों की जांच में शहर के एक 21 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू (एच1एन1) और एक 24 वर्षीया महिला एच3एन2 इन्फलुएंजा पॉजिटिवि पायी गयी है.

1:52 PM. 28 Mar 231:52 PM. 28 Mar

गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान काट दी पेशान नली की नस

Muzaffarpur News: चर्चित सुनीता किडनी कांड मामला अभी थमा भी नहीं है कि एक कथित डॉक्टर की लापरवाही का दूसरा मामला सामने आ गया है. समस्तीपुर जिले के भागवतपुर मुसरीघरारी की एक महिला का बरियारपुर ओपी इलाके के एक नर्सिंग होम में यूट्रस के ऑपरेशन के दौरान पेशाब के रास्ते का नस काट दिया. इसके बाद नस में टांका मार दिया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी है.

7:00 AM. 28 Mar 237:00 AM. 28 Mar

मुंगेर: मिट्टी की दीवार गिरने से दादी व पोती की मौत

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) नगर परिषद के राजगंज नहर के समीप सोमवार को मिट्टी के बने घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी और पांच साल की पोती की मौत हो गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दादी-पोती को मिट्टी के अंदर से निकाला गया. दोनों का शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola