Bihar Breaking News : कटिहार महिला पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 25 फरवरी शनिवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
कटिहार महिला पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कटिहार में 8 फरवरी की शाम एक महिला पुलिस की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में पुलिस को अब बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिथिला एक्सप्रेस से 12 किलो गांजा बरामद
रविवार को अंचल रेल निरीक्षक रामप्रबोध यादव के नेतृत्व में गठित एलटीएफ-थ्री टीम ने पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13185 गंगा सागर एक्सप्रेस की सामान्य बोगी से लावारिस हालत में 12 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया. हालांकि पुलिस को देख तस्कर भाग गया. इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बाबत अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है. जब्त हुई गांजे की क़ीमत बाजार में लाखों रुपये की आंकी गयी है
41 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,बाइक जब्त
बगहा में पुलिस ने मटियारिया गांव के समीप से छापेमारी कर 41 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर एक बाइक भी जब्त कर लिया. नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जीतपुर गांव गोपी उरांव व नगर के रत्नमाला मुहल्ला निवासी रबीउल्लाह अंसारी के रूप में की गई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया.
गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट, BMP के दो जवान घायल
गया के कोतवाली थाने क्षेत्र में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया. बम डिफ्यूज के कर रहे दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए. इनमें से एक जवान का हाथ उड़ गया.
मुबारकपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
छपरा के मुबारकपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुख्य आरोपी विजय यादव को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. विजय यादव को सिताबदियारा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. सारण एसपी गौरव मंगला ने इस बात की पुष्टि की है. विजय यादव हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था.
गया में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के कार्यक्रम में टूटा मंच
गया में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के कार्यक्रम के दौरान मंच टूटा गया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए. इससे मंच टूट गया. हादसे के बाद थोड़ी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए