Bihar Breaking News Live: जमुई में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 10 लोग घायल
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की आज 25 फरवरी शनिवार की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
जमुई में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, 10 घायल
जमुई में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी है. झाझा थाना क्षेत्र के टहवा गांव में हुई मारपीट की इस घटना में दस लोग घायल हो गए हैं.
अमित शाह पहुंचे पटना, किसान समागम को करेंगे संबोधित
पटना के ज्ञान भवन में गृहमंत्री अमित शाह किसान समागम को कुछ ही देर में संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में बीजेपी के आला नेता मौजूद हैं. इसके बाद अमित शाह को पटना साहिब गुरुद्वारा भी जाना है.
शिक्षक नियोजन को लेकर बोले सीएम नीतीश
शिक्षक नियोजन को लेकर महागठबंधन की रैली में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी चिंता न करें बहुत जल्द बहाली होगी इसके साथ ही जो बहाल हो चुके हैं उनकी सैलरी भी बढ़ाई जाएगी.
पूर्णिया रैली को संबोधित कर रहे तेजस्वी
पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे हैं. अपने सम्बोधन में तेजस्वी ने कहा कि देश की तरह ही अनेकता में एकता का नाम महागठबंधन हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कभी सांप्रदायिक शक्तियों के सामने घुटना नहीं टेका और न ही उनका बेटा सांप्रदायिक ताकतों के सामने घुटने टेकेगा.
RSS जो चाह रहा वही BJP कर रही
महागठबंधन की महारैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि भाजपा वही करती है जो RSS चाहती है. उन्होंने कहा कि उन्हें रैली में उपस्थित नहीं होने का अफसोस है. लालू यादव ने अपने सम्बोधन के दौरान अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को किडनी देने के लिए धन्यवाद कहा है.
महागठबंधन की महारैली में लालू यादव का संबोधन
लालू यादव ने पूर्णिया रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए तैयार है महागठबंधन. उन्होंने कहा कि आज देश टुकड़े-टुकड़े होने के कगार पर पहुंचा हुआ है. हम एक जुट रहेंगे तभी भारत रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए