Bihar Breaking News Live: हाजीपुर डीएम ने सीओ के खिलाफ आरोप गठित कर कार्रवाई का दिया आदेश
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
हाजीपुर डीएम ने सीओ के खिलाफ आरोप गठित कर कार्रवाई का दिया आदेश
हाजीपुर डीएम ने सरकारी कार्य के प्रति अनुशासनहीनता, लापरवाही और उदासीनता को लेकर पटेढ़ी बेलसर की सीओ ममता रानी पर प्रपत्र ‘क’ में आरोपपत्र गठित कर दिया है. इसके साथ ही, विभागीय कारवाई के लिए बिहार राजस्व विभाग को भेजा पत्र है.
भागलपुर के हुसैनाबाद में बम ब्लास्ट, एक की मौत, तीन लोग घायल
भागलपुर के हुसैनाबाद में बम ब्लास्ट की सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि मो. अब्दुल गनी उर्फ वाडिल के घर बम ब्लास्ट हुआ है. पूरा घर ब्लास्ट में उड़ गया. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी भागलपुर में एक घर के पीछे रखा शक्तिशाली बम फट गया था. इसमें दो बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे.
गोपालगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने डेढ़ करोड़ का जुर्माना वसूला
गोपालगंज पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि करीब 40 से ज्यादा ट्रकों को जब्त किया गया है. साथ ही, डेढ़ करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है.
गोपालगंज में तमिलनाडु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साइबर अपराधियों को दबोचा
गोपालगंज में तमिलनाडु पुलिस के द्वारा बिहार पुलिस की मदद से छापेमारी की गयी है. इस छापेमारी में मीरगंज और श्रीपुर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने करोड़ों रुपए ट्रांजेक्शन के मामले में सैफ खान और राज राय सिंह नाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
जीतन राम मांझी 26 जून को हम पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने 26 जून को हम पार्टी के एनडीए में शामिल होने के बाद यह पहली बैठक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बुलाई है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बैठक में शामिल होंगे. बैठक का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर पर बुलाई गई है.
भभुआ के रामगढ़ में 45 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
शनिवार की सुबह रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव से 45 बोतल देसी शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. धंधेबाज बंदीपुर गांव का लक्ष्मण चौधरी पिता तारकेश्वर चौधरी है. थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंदीपुर गांव में एक ग्रामीण द्वारा अपने घर से शराब की बिक्री की जा रही थी. सूचना पर छापेमारी की गयी. इसमें आरोपित के घर से 45 बोतल देसी शराब बरामद की गयी. मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए