ePaper
Live Updates

Bihar Breaking News : मधेपुरा और खगड़िया में कई घर जलकर राख, अगलगी में लाखों की क्षति

Updated at : 24 Feb 2023 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : मधेपुरा और खगड़िया में कई घर जलकर राख, अगलगी में लाखों की क्षति

Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

बागमती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को अदौरी गांव के पास बागमती नदी में दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है. दोनों बच्चे बागमती नदी में कुछ बच्चों के साथ स्नान कर रहे थे, इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. मछुआरों द्वारा जाल फेंक कर दोनों युवकों का शव नदी से निकाला गया. दोनों को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा गया.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

खगड़िया में आग से आधे दर्जन घर जलकर राख

खगड़िया में सोनवर्षा घाट के पास आग का कहर देखने को मिला है. यहां अगलगी में आधे दर्जन घर जलकर राख हो गए हैं. अगलगी में लाखों के नुक़सान होने का अनुमान है.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

मधेपुरा में सात परिवारों का घर जलने से लाखों की क्षति

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुरा गांव के वार्ड छह में शुक्रवार की शाम सात परिवारों का घर जल गया. इससे लाखों की क्षति हुई. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. पूर्व सरपंच इंद्र भूषण कुमार ने अग्निशामक पदाधिकारी हरेंद्र कुमार इसकी सूचना दी. अग्निशामक पदाधिकारी ने दमकल को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

शराब फेंककर तस्कर फरार

बक्सर के चक्की ओपी पुलिस ने बिशेषर डेरा बांगड़ पुल के पास शुक्रवार को वाहन चेकिंग चलाया. इस दौरान पुलिस देखकर एक तस्कर पुल के नीचे चार पेटी शराब फेंककर फरार हो गया. जिसकी पहचान कर ली गयी है. शराब फेंककर भागने वाला तस्कर गायघाट निवासी मनजी बीन बताया जाता है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

उपेन्द्र कुशवाहा ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा

जदयू छोड़कर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके उपेन्द्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उपेन्द्र कुशवाहा जल्द ही ‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ पर भी निकलने वाले हैं.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

बड़हरा के तत्कालीन BDO जयवर्द्धन गुप्ता बर्खास्त

BPSC 67वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन BDO जयवर्द्धन गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने बड़हरा में BDO रहते पेपर लीक किया था.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

बिहार कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर

बिहार कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर लगी है. कैबिनेट ने नालंदा में इथेनॉल प्लांट को मंजूरी दे दी. वहीं फतुहा में सरिया प्लांट लगाने को मंजूरी मिली है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

मुंगेर के पैसरा जंगल में 2 IED बम बरामद

मुंगेर के पैसरा जंगल में 2 IED बम बरामद किए गए हैं. नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में ये बम बरामद किए गए.

9:00 PM. 24 Feb 239:00 PM. 24 Feb

7 जजों के GPF खाते बंद किए जाने के मामले में नोटिस

पटना हाईकोर्ट के 7 जजों के GPF खाते बंद किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा है. केंद्र व बिहार सरकार को नोटिस भेजा गया है. अगले सप्ताह शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगी.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

विधायक मुकेश यादव ने माफी मांगी

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वाले राजद विधायक मुकेश यादव ने माफी मांगी.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

दरभंगा में  गला रेतकर मासूम की हत्या

दरभंगा में एक मासूम की हत्या गला रेतकर कर दी गयी. मृतक का शव बरामद किया गया. बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव की घटना बताई जा रही है. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में सड़क जाम किया है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. एसटीएफ ने छापेमारी कर इसका उद्भेदन किया. भट्टाटोला के बटौला में ये कार्रवाई की गयी है. जहां संचालक व 3 कारीगरों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आ रही है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

नवादा में सड़क हादसा

नवादा में रजौली मार्ग पर एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गयी. इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी है. वहीं जिस कार से टक्कर हुई है वो पूर्व सिविल सर्जन की बताई जा रही है. जिले के एनएच 31 पर ये हादसा हुआ है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

अमित शाह के दौरे को लेकर अलर्ट जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी यानी शनिवार को बिहार आ रहे हैं. पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकिनगर और पटना में उनका कार्यक्रम है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. वहीं इस दौरे को लेकर पटना व पश्चिमी चंपारण में पहरा बढ़ा दिया गया है. दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी किया है. जिसमें कई चौंकाने वाली बातों का भी जिक्र है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

उपेंद्र कुशवाहा आज सौंपेंगे इस्तीफा

उपेंद्र कुशवाहा आज विधान परिषद में अपना इस्तीफा सौंपेंगे. बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे वो सभापति को इस्तीफा सौंपेंगे.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

बिहार में 3 लाख शिक्षक होंगे बहाल

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति का रास्ता अब साफ हो गया है. इस साल शिक्षा विभाग 3 लाख शिक्षकों की बहाली सातवें चरण के तहत करेगा. दरअसल, सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर की ओर से नियुक्ति नियमावली को मंजूरी मिल गयी है. अब कैबिनेट में इसे अंतिम मुहर के लिए पेश किया जाएगा.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

दूसरी शादी करने पर बेटे ने पिता को पीटकर किया घायल

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव में घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया. गुरुवार को घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान जिनहरा गांव निवासी अरविंद तुरी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अरविंद तुरी ने दूसरी शादी कर ली. इससे नाराज पुत्र उज्वल तुरी ने पिता की जमकर पिटाई कर दी. घायल अरविंद तुरी ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है. इलाज के उपरांत चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

2:24 PM. 24 Feb 232:24 PM. 24 Feb

पटना में मैट्रिक की छात्रा ने फांसी लगाई

पटना के रूपसपुर में मैट्रिक की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. मृतक युवती का शव पुलिस ने कब्जे में लिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया. मृतका की मां उसके साथ रहती थी. जो घटना के वक्त घर से बाहर बतायी जा रही है.

8:16 AM. 24 Feb 238:16 AM. 24 Feb

पटना में युवक को गोली मारी

पटना के दानापुर में एक युवक को गोली मार दी गयी. बदमाशों ने उसके घर के पास ही घटना को अंजाम दिया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. दानापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की ये घटना है.

8:16 AM. 24 Feb 238:16 AM. 24 Feb

ATM में जबरन घुस कर ठगी को अंजाम दिया

पटना दीघा थाने के निराला नगर स्थित राजेंद्र कॉम्पलेक्स के पीछे रहने वाले किराना दुकानदार देवेंद्र प्रसाद सिंह सब्जीमंडी के पोस्टऑफिस रोड स्थित एसबीआइ की एटीएम से रकम निकालने गये थे. इसी दौरान एक व्यक्ति उनका एटीएम कार्ड मशीन से निकाल लिया और दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया. इसके बाद खाते से 85 हजार रुपये की निकासी कर ली.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola