Bihar Breaking News : औरंगाबाद और गया में वज्रपात से तीन मौत, दरभंगा में पति ने पत्नी की गला दबा की हत्या

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

नर्स और महिला सिपाही से मोबाइल छीनने के मामले में दो पकड़ाये

बोधगया रिवर साइड रोड में खिरियामा गांव के पास ऑटो से जा रही एक नर्स के हाथ से मोबाइल फोन छीनने के बाद सड़क हादसे में नर्स की मौत हो गयी थी. इस घटना में मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेजी गांव के रहनेवाले नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही छीने गये मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. वहीं सिटी एसपी के कार्यालय में काम करनेवाली महिला सिपाही के हाथों से मोबाइल फोन छीनने वाले युवक को भी रामपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसका मोबाइल फोन बरामद किया है. हालांकि इन दोनों मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं. संभावना जतायी जा रही है के रविवार को दोनों मामलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा.

राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलने पर शिक्षकों में आक्रोश

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है. संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष, डॉ. सुरेश प्रसाद राय एवं महासचिव सह पूर्व सांसद, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि लगातार लिखित व मौखिक अनुरोध के बावजूद राज्य के सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है. शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि दो अक्तूबर को नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की घोषणा करें और आंदोलन के दौरान शिक्षकों पर की गयी कार्रवाई वापस ली जाये.

मामूली विवाद में पत्नी की गला दबा कर दी हत्या

दरभंगा में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना पतोर ओपी क्षेत्र के श्रीदिलपुर बांध टोल की बतायी गयी है. वहां गत 22 सितंमर की दोपहर पति ने अपनी 30 वर्षीया पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पतोर ओपी की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रीदिलपुर निवासी ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी. शव को पोस्टमार्टम करा शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया. मृतका को तीन पुत्र व एक पुत्री है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. पति गांव में ही मजदूरी करता है.

गया में वज्रपात से दो किशोरियों की मौत

गया जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के फुलेलडीह गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से दो किशोरियों की मौत हो गयी. दोनों लड़कियां घर के पास खेतों में मवेशियों को चरा रही थीं, इसी बीच बारिश होने लगी और वज्रपात हुआ, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में फुलेलडीह गांव के मुनारिक भुइयां की 16 वर्षीय बेटी सुग्गी कुमारी व विनोद भुइयां की 12 वर्षीय बेटी रानी कुमारी है.

नाबालिग अपहरण मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

सासाराम कोर्ट. तीन नाबालिग बच्चियों के अपहरण से जुड़े एक साल पुराने मामले में सुनवाई करते हुए अपर जिला जज सात सह विशेष न्यायालय पॉक्सो अधिनियम के न्यायालय ने मामले में दोषी पाये गये अमर कुमार निवासी बकरा, दिनारा को 20 वर्ष के कठोर कारावास साथ ही 100000 रुपये जुर्माने से दंडित किया है. अपने फैसले में कोर्ट ने पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के तहत दो लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को जारी किया है. मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि घटना एक साल पूर्व 28 मई 2022 को दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी धाम में सुबह के 3:00 बजे घटी थी. जब तीन नाबालिग बच्चियां अपने परिजनों के साथ भलुनी धाम घूमने आयी थीं और रात्रि में वहीं पर रह गयी थी. अभियुक्त मौके का फायदा उठाते हुए तीनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनका अपहरण कर लिया था.

औरंगाबाद में बारिश के दौरान वज्रपात से युवक की मौत

औरंगाबाद के दाउदनगरथाना क्षेत्र के अरई पंचायत के टोला देवी बिगहा गांव में वज्रपात से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान देवी बिगहा निवासी शिवनाथ राजवंशी के पुत्र लाल बाबू राजवंशी के रूप में हुई है. घटना शनिवार की दोपहर की है. लाल बाबू घर से कृषि कार्य के लिए निकला था. खेत में काम करने के दौरान बारिश शुरू हो गयी और फिर तेज आवाज के साथ उसी जगह पर वज्रपात हुई. घटनास्थल पर ही लाल बाबू की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों के मिली काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. पूर्व उपमुखिया प्रतिनिधि गोविंद कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को मैसेज कर मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola