Bihar Breaking News Live: दरभंगा में नाबालिग छात्रा से होटल में सामुहिक दुष्कर्म, दोस्तों ने ही की हैवानियत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

बेतिया में 397 कार्टन विदेशी शराब व ट्रक जब्त, चालक फरार

बेतिया नगर पुलिस ने रविवार की सुबह स्टेशन चौक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है. शराब को ट्रक पर लोड कर लाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस शराब सहित यूपी नंबर की ट्रक को जब्त कर ली. कार्रवाई के दौरान चालक ट्रक छोड़ भीड़ का फायदा उठा फरार हो गया. पुलिस ट्रक मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है. नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि यूपी नंबर की एक ट्रक व उस पर लदे करीब 35 सौ लीटर शराब जब्त किया गया है. ट्रक का सत्यापन कराया जा रहा है. ट्रक पर 397 कार्टन शराब छुपा कर रखा गया था. बगहा के रास्ते शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी. शराब कहां ले जानी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से होटल में सामुहिक दुष्कर्म, दोस्तों ने ही की हैवानियत

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से होटल में सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्रा को सुई चुभाकर पहले बेहोश किया गया. इसके बाद, उसके तीन दोस्तों के साथ अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया. थाने में मामला दर्ज कराया गया है.

सीवान के भगवानपुर में जमीन विवाद में छह लोग घायल, दो की स्थिति गंभीर

सीवान के भगवानपुर हाट में सोंधानी गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया. घायलों में एक पक्ष से मनीरा खातून, अंजुम परवीन, आशिया परवीन व मंसूर अली और दूसरे पक्ष से सोना देवी व रीना देवी शामिल हैं. घायल मनिरा खातून व अंजुम परवीन को गंभीर चोट आने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.

चिराग पासवान का राज सरकार पर बड़ा आरोप, जाति जनगणना नहीं कराना चाहती सरकार

लोपपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि हमने बार-बार जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक की मांग की और सबका सुझाव लेने के लिए कहा. संदेह अब इस बात का है कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना कराना चाहते हैं या नहीं या सिर्फ नाखून कटवाकर शहीद होना चाह रहे हैं. आपने न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से क्यों नहीं रखा? संभवतया आपकी नीयत साफ नहीं है.

गया में बीएमपी जवान की साथी ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गया में बीएमपी जवान की उसके साथी जवान ने गोली मारकर की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान बीएमपी के जवान सोनू कुमार के रुप में हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

औरंगाबाद में बारातियों की भरी ट्रैक्टर पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

औरंगाबाद में सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराईन गांव के समीप रविवार के दोपहर साढ़े 12 बजे बारातियों से भरी ट्रैक्टर पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए. जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव लाया गया. जहां से दो की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में पहुंचे घायलों की पहचान परड़िया टोले ढाबी गांव निवासी राम प्रसाद रिकियासन के पुत्र जगेंद्र रिकियासन तथा राजाराम भुइयां के पुत्र लालू कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola