Bihar Breaking News Live: पटना के अटल पथ पर सड़क हादसा, नीतीश से मिले लालू

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

पटना के अटल पथ पर कार एक्सीडेंट

पटना के अटल पथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. यह कार एक्सीडेंट एसके पूरी एग्जिट पॉइंट के निकट हुआ है. हादसे की वजह से अटल पथ पर दर्जनों गाड़ियां जहां-तहां खड़ी है.

नीतीश कुमार से मिलने एक अण्णे मार्ग पहुंचे लालू प्रसाद

नीतीश कुमार से मिलने एक अण्णे मार्ग पहुंचे लालू प्रसाद. साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हैं. नीतीश कुमार की सेहत की जानकारी लेने के साथ-साथ वो विपक्षी दलों की बैठक को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लेंगे.

गिद्धौर के रतनपुर में बज्रपात मे एक व्यक्ति की की हुई मौत

गिद्धौर. गिद्धौर के रतनपुर गांव में अचानक बीते एक घन्टे से गरज के साथ हुए तेज बारिश में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. ग्रामीणों द्वारा मृतक बद्री पांडे के 50 वर्षीय पुत्र अशोक पांडे उर्फ घोलट पांडे बताया जाता है कि मृतक रतनपुर के उलाय नदी से अपने घर गाय लेकर लौट रहे थे, कि इसी क्रम में गरज के साथ तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में वो बुरी तरह झुलस गए जिन्हें आनन फानन में तत्क्षण इलाज हेतु परिजनों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां राश्ते मे ही उनकी मौत हो गयी.

G-20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे पटना, हुआ भव्य स्वागत

G-20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे पटना, हुआ भव्य स्वागत.

गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर निकले जीतन राम मांझी

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वाहन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अमित शाह से मुलाकात 45 मिनट चली. अमित शाह के आवास पर मिले जीतन राम मांझी 3:00 से 3:45 तक चली मुलाकात का दौर.

आज अमित शाह से मिलेंगे जीतन राम मांझी

महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं. दोपहर 3 बजे जीतनराम मांझी अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola