Bihar Breaking News Live: सीवान : चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूद कर लोगों ने बचायी जान
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
सीवान : चलती बस में लगी आग, खिड़की से कूद कर लोगों ने बचायी जान
सीवान में एक चलती बस में आग लगने की सूचना आ रही है. सीवान के धरौंदा इलाके में रविवार को एक चलती हुई बस में अचानक आग लग गयी. आग लगने की सूचना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. कई यात्री बस की खिड़की से कूद गये. इसके कारण उन्हें गंभीर चोट लगी है. आग के कारण किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फर्जी वीडियो मामले में तमिलनाडु पुलिस ने मुजफ्फरपुर से उपेंद्र सहनी को दबोचा
बिहार के मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी को 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. वही फर्जी वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से उपेंद्र सहनी की गिरफ्तारी हुई है. तमिलनाडु में केस दर्ज होने के बाद त्रिपुर पुलिस मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर पहुंची थी.
बिहटा से अगवा तुषार का शव मिला, 16 मार्च से था लापता
बिहटा से अगवा तुषार का शव बरामद हो गया है. शिक्षक के बेटे तुषार 16 मार्च से लापता था. पुलिस का दावा है कि अगवा करने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने तुषार की हत्या कर दी थी. शव बिहटा के ESIC अस्पताल के पीछे से बरामद किया गया है. बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के शिक्षक हैं तुषार के पिता.
आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव में एक केस के अभियुक्त को पकड़ने के लिए मनियारी थाना की पुलिस पर हमला बोला गया है. हालांकि, इस घटना में किसी को भी अधिक चोट नहीं आयी है. अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम ने घर में किसी तरह छुप-छुपाकर अपनी जान बचायी है. यह हमला पुलिस टीम पर उस समय बोला गया है, जब ये लोग आरोपी को उसके घर से अरेस्ट करने की कोशिश कर रहे थे.
उपेन्द्र कुशवाहा की विरासत बचाओ नमन यात्रा
उपेन्द्र कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान सासाराम में हैं. उन्होंने इस दौरान लोगों का शुक्रिया किया और सरकार पर हमला बोला.
सोना लूटने वाले अपराधी की पहचान पुलिस ने की
जम्होर थाना क्षेत्र में अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप डेहरी के स्वर्ण व्यवसायी की हुई हत्या व लूट में शामिल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि लूट का सोना बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन जिस अपराधी के पास सामान छिपाकर रखे गये है वह बहुत जल्द पुलिस के शिकंजे में होगा. एक तरह से पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने पूरी जानकारी साझा की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए