Bihar Breaking News Live: पूर्वी चंपारण में सीएसपी संचालक से 40 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

सीएसपी संचालक से 40 हजार की लूट

पूर्वी चंपारण जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर फिनो सीएसपी संचालक से 40 हजार नकदी समेत अन्य समान लूट लिये. घटना अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. घटना झरौखर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बैधनाथपुर गांव की बताई जा रही है. घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर खास निवासी पेपर हॉकर रामकृपाल केसरी के पुत्र विनय कुमार केसरी के फिनो सीएसपी केन्द्र से 40 हजार नकदी, दो मोबाइल फोन समेत अन्य समान लूट कर फरार हो गये.

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई. घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा के पास की है. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

सुपौल में 1.5 लाख रुपये लूट

सुपौल में बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. घटना पिपरा थाना क्षेत्र की है. बदमाशों ने हथियार के बल पर एनएच-327ई पर दीनापट्टी में ईंट-भट्ठा के समीप बाइक सवार को रोक कर 1.5 लाख रुपये लूट लिए. इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से बाइक सवार को मारकर घायल भी कर दिया. बाइक सवार राजू कुमार को बुरी तरह चोट लगी है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे पिपरा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है.

पटना के पॉश इलाके में गन प्वाइंट पर लूट लिये पांच लाख

राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है. अपराधियों ने शुक्रवार को दिन के उजाले में पटना के पॉश इलाके में बिल्डर के कर्मचारी से पांच लाख रूपए लूटकर फरार हो गए. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार का है.

ST-SC कल्याण विभाग के मंत्री बने रत्नेश सदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रत्नेश सदा के लिए विभाग आवंटित कर दिया है. रत्नेश सदा ST-SC कल्याण विभाग के मंत्री बनाये गये हैं.

सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सहरसा पुलिस ने एक बार फिर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने चार महीने के भीतर दूसरी बार किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर गंगोता टोला में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. एक निर्मित और 11 अर्द्धनिर्मित समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण को बरामद किया गया. हालांकि छापेमारी के दौरान हथियार कारोबारी बच निकले.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola