Bihar Breaking News Live: दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शाहिद दोषी साबित, कोर्ट ने दी फांसी की सजा
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत
आरा/03376 बक्सर पटना सवारी गाड़ी से गिरकर एक बुजुर्ग ब्यक्ति की मौत हो गई. यह उक्त घटना आरा जंक्शन के समीप पूरब दिशा में घटित हुई. रेल थाना पुलिस ने शव को बरामद कर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान पटना जिले के विक्रम गांव के रूप में हुई है.
दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में शाहिद दोषी साबित, कोर्ट ने दी फांसी की सजा
रोहतास. सासाराम कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में मो. शाहिद को दोषी करार दिया है. 14 साल पुराने इस मामले में सासाराम की एडीजे-1 ने मो. शाहिद को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट से फांसी की सजा होने के बाद दोषी के परिजनों में उदासी है. करगहर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 14 साल पहले 16 जून 2009 को दुष्कर्म के बाद एक युवती की हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मो.शाहिद ने युवती के शव को दफना दिया था. वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मृतका के शव को बरामद किया था. पुलिस ने मामले में मो.शाहिद को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था.
शराब के अवैध धंधे में लिप्त 2 दारोगा सस्पेंड, सीतामढ़ी एसपी की बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब मामले में लिप्त दो दारोगा पर सीतामढ़ी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाने में तैनात 2009 बैच के दोनों दारोगा को तत्काल सस्पेंड किया गया है. दोनों दारोगा पुलिस को चमका देकर फरार हो गया है. दोनों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश एसपी ने दिया है. जिसके बाद दोनों दारोगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सीतामढ़ी नगर थाना में तैनात दारोगा रामप्रवेश उरावं और जितेंद्र सुमन दोनों फरार है.
जहानाबाद में शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी
जहानाबाद में एक शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सदर प्रखंड के सिकरिया ओपी क्षेत्र के धनौती गांव की है.
जातिगत गणना मामले में बिहार सरकार ने दी सुप्रीमकोर्ट में अर्जी
पटना हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद बिहार सरकार जातिगत गणना मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. बिहार सरकार की ओर से वकील मनीष सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.
शरद पवार के घर पहुंचे नीतीश कुमार
मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए