Bihar Breaking News Live: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बयान, अमित शाह और मोदी के सामने राहुल खड़े

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बयान, अमित शाह और मोदी के सामने राहुल खड़े

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने नफरत की राजनीति की है. जबकि, राहुल गांधी ने प्रेम और जोड़ने की राजनीति की है. अब अमित शाह और मोदी के सामने राहुल खड़े हैं.

मोतिहारी में सीएसपी संचालक को जख्मी कर एक लाख लूटे, पुलिस की टीम पहुंची

मोतिहारी के मुफस्सिल थाने के हराजपुर गांव के पास सीएसपी संचालक नवलेश कुमार को घायल कर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिया. नवलेश हराजपुर का रहने वाला है. नंदपुर में सीएसपी चलाता है. घटना को लेकर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह सीएसपी बंद कर बाइक से घर लौट रहा था. बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने धक्का मार उसे गिरा दिया. उसके बाद रुपये लूट फरार हो गये. बाइक से गिरने के कारण जख्मी हो गया. लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त हो गया. उसने हराजपुर के भवन कुमार, जयप्रकाश कुमार व चिरैया बगहा के अखिलेश कुमार को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

पूर्णिया के मझवाहाट वार्ड छह में ठनका गिरने से किशोरी की मौत

ठनका गिरने से पूर्णिया के मझवाहाट पंचायत के वार्ड नंबर छह में किशोरी की मौत हो गयी. वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद जहीर ने बताया कि दोपहर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही उनकी पुत्री नाजरा (16) गाय लाने खेत गयी थी. इसी बीच ठनका गिरा जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.

कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व विधायक सुनीता देवी, अखिलेश सिंह ने कराया ज्वाइन

पूर्व विधायक सुनीता देवी ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी में शामिल कराया. वो दो बार विधायक रह चुकी हैं.

मधुबनी में 16 किलो नेपाली गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी में कोटोना पुलिस ने 16 किलो नेपाली गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र के खुशीयालपट्टी गांव में भूतही बलान तटबंध के पास पुलिस बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की बोरी में नेपाली गांजा बरामद हुआ. गांजा बरामद होते ही पुलिस ने थाना पर लाकर दोनों तस्कर से पूछताछ की. जिसमें एक ने अपना नाम राम उदगार यादव एवं दूसरा हीरालाल मंडल जो घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुवारी गांव का रहने वाला बताया है. दो गांजा तस्कर पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

जदयू मिलन समारोह में पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉ बिमल कारक पार्टी में हुए शामिल

जदयू के मिलन समारोह में पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर बिमल कारक पार्टी में शामिल हो गए. इस मौके पर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा आदि मौजूद थे. इस मौके पर बिमल कारक ने कहा कि जदयू में आकर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola