Live Updates

Bihar Breaking News Live: ई कौन हैं बाबा बागेश्वर, केंद्रीय मंत्री बोले- हमको इस बात की जानकारी नहीं

Updated at : 09 May 2023 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: ई कौन हैं बाबा बागेश्वर, केंद्रीय मंत्री बोले- हमको इस बात की जानकारी नहीं

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

नालंदा में किसी ने डाला तालाब में जहर, तीन लाख से अधिक की मछलियों की मौत

नालंदा. बिहार के नालंदा में एक तालाब में करीब साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा की मछलियों की मौत हो गई. घटना मानपुर थाना क्षेत्र पेडका गांव की है. जहां तालाब में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया. जिससे उसमें पल रही करीब साढ़े तीन लाख रुपये की मछलियों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. किसान का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है.

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

ई कौन हैं बाबा बागेश्वर, केंद्रीय मंत्री बोले- हमको इस बात की जानकारी नहीं

पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा होने जा रहा है. 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री व आरा सांसद आर.के.सिंह से जब इस संबंध में पूछा गया तब वे कहने लगे कि ई बाबा बागेश्वर कौन हैं? हमको इस बात की जानकारी नहीं हैं. मैं किसी बागेश्वर बाबा को नहीं जानता. 

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

तेजप्रताप ने बाबा बागेश्वर को बताया डरपोक और देशद्रोही

12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं. भगवत कथा कार्यक्रम 13 मई से 17 मई के बीच होना तय हुआ है. बिहार दौरे पर आ रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में एक बार फिर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव खुलकर सामने आ गये हैं. तेजप्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री को डरपोक और देशद्रोही तक कह दिया.

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

भागलपुर के बैरिया में भीषण अगलगी, कई घर जले

भागलपुर के बैरिया में भीषण अगलगी, कई घर जले. अगलगी के कारणों का पता नहीं चला है. अगलगी में कई मवेशियों के झुलसने की भी खबर आ रही है.

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

मुजफ्फरपुर के तालाब में मिला युवक का शव

मुजफ्फरपुर के तालाब में मिला युवक का शव. युवक की पहचान रौशन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

मुंगेर DPO समेत दर्जन भर CDPO निलंबित

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने मुंगेर के डीपीओ को निलंबित कर दिया है. मुंगेर की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडे के ऊपर कई मामलों में अनियमितता के आरोप हैं. विभाग द्वारा वंदना पांडे की निलंबन को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विभागीय जांच के बाद मुंगेर की डीपीओ पर बड़ी कार्रवाई की गई है.

8:49 PM. 9 May 238:49 PM. 9 May

भागलपुर में अनियंत्रित हाईवा ने 4 महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर ही मौत

भागलपुर में अनियंत्रित हाईवा ने 4 महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर ही मौत. यह हादसा सुल्तानगंज थानाक्षेत्र में गनगनिया के पास हुआ.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

जमुई में मौत पर बवाल, पुलिस गाड़ी से कुचले जाने का आरोप

जमुई. जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोला गया. इस बीच एक आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम जिस गाड़ी से पहुंची थी उस गाड़ी से कुचल कर हरियाडीह गांव के ही निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृतक की पहचान हरियाडीह गांव निवासी सत्तर वर्षीय चंद्रिका रविदास के रूप में हुई है. वहीं विरोध में परिजनों ने पकरी एसएसबी जाने वाली मुख्य सड़क को जाम किया है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

नीतीश कुमार ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की है. विपक्षी एकता पर दोनेां सीएम की बातचीत हुई है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

कटिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत

कटिहार में भीषण हादसा हुआ है. फलका के मिश्री टोला में एक ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

मणिपुर से छात्र आए बिहार

मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के कई छात्रों को वापस लाने की मुहिम शुरू हो गयी है. बिहार सरकार की पहल पर इंडिगो के विशेष विमान से 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को पटना लाया गया. बिहार सरकार अपने खर्च पर इन छात्रों को ला रही है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

जाति गणना पर बिहार सरकार की याचिका खारिज

बिहार में जाति गणना पर बिहार सरकार की याचिका पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इस मामले की सुनवाई अब 3 जुलाई को ही होगी. बिहार सरकार की याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होनी थी. पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार सरकार ने याचिका दायर की थी कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए. इस याचिका को पटना हाईकोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है. अब 3 जुलाई को ही इस मामले पर सुनवाई की जाएगी.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

भागलपुर में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत

भागलपुर में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट के पास मुख्य सड़क पर घटी है. एक अज्ञात वाहन ने मंगवार सुबह को 4 महिलाओं को रौंद दिया. जिसमें दो की मौत हो गयी.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

फुलवारीशरीफ नगर परिषद चुनाव को लेकर लगेगा धारा 144

पटना: फुलवारीशरीफ नगर परिषद के वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया, संवीक्षा, नामांकन वापसी, प्रकाशन व प्रतीक आवंटन कार्य नौ मई से शुरू हो रहा है. यह कार्य 24 मई तक चलेगा और इस दौरान पटना सदर अनुमंडल कार्यालय में धारा 144 लागू रहेगी. इससे संबंधित आदेश पटन सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने जारी कर दिया है. इसके तहत कार्यालय परिसर में पांच या उससे अधिक लोग उपस्थित नहीं हो सकते है

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

आज भुवनेश्वर जाएंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भुवनेश्वर जाएंगे. जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से उनकी मुलाकात होगी. विपक्षी एकता के ही सिलसिले में पटनायक मुंबई भी जाएंगे जहां शरद पवार और उद्धव ठाकरे से वो मिलेंगे.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

बिहार में जाति जनगणना को लेकर अहम सुनवाई आज

पटना हाईकोर्ट में आज बिहार में जाति जनगणना को लेकर अहम सुनवाई होगी. बिहार सरकार की ओर से जल्द सुनवाई करने की याचिका दायर की गयी थी. बता दें कि बिहार में जाति गणना पर पटना हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

जमुई में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के हरियाडीह गांव में अवैध शराब की सूचना पर सोमवार सुबह छापेमारी करने पहुंची उत्पाद पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस दौरान लोगों ने उत्पाद पुलिस की टीम पर पथराव किया व खूब हंगामा किया. पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान उत्पाद पुलिस के एक जवान की वर्दी भी ग्रामीणों ने फाड़ डाली. हालांकि बाद में खैरा पुलिस तथा उत्पाद पुलिस के अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से सभी जवानों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

मणिपुर से बिहार लौटेंगे छात्र

बिहार सरकार ने मणिपुर में रह रहे बिहारी छात्रों को सकुशल बिहार लाने की व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई कर रहे छात्रों को इंडिगो के विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है. मणिपुर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे बिहार के छात्रों को बसों के जरिये पहले इंफाल एयरपोर्ट लाने की व्यवस्था होगी. मंगलवार की सुबह 8:30 बजे मणिपुर से पटना के लिए इंडिगो का विशेष विमान उड़ान भरेगा और करीब 10:15 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचेगा

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

सारण में किशोरी के साथ गैंगरेप,प्राथमिकी दर्ज

छपरा. बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ में नाबालिग किशोरी के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने है. घटना रविवार की देर रात्रि की बतायी जाती है. इधर मामले की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जबकि पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है. पीड़ित किशोरी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के ही तीन युवकों को नामजद किया गया है.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

जमुई में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी

जमुई. बांका जिले के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेसर में पदस्थापित एक महिला चिकित्सक ने सोमवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जमुई शहर के सिरचंद नवादा मोहल्ला स्थित उसके घर से महिला चिकित्सक का शव बरामद किया गया है. मृतक चिकित्सक की पहचान 27 वर्षीय डॉ रानी कुमारी, पिता प्रमोद पंडित के रूप में किया गया है. जो बांका जिले के एपीएचसी खेसर में बीते 8 महीनों से पदस्थापित थी.

1:58 PM. 9 May 231:58 PM. 9 May

मोतिहारी में घर से भागी चार लड़की बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मेहसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग कांडों में घर से भागी चार लड़की को मेहसी पुलिस ने बरामद किया है.वही दो प्रेम प्रसंग में शामिल अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया हैं.प्रभारी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में फरार हुए 4 लड़कियों को मेहसी पुलिस ने दो अपहरणकर्ता के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार अपहरणकर्ता विपिन कुमार महतो चौक बाजार मेहसी और दूसरा विशाल गणेश पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है.

6:34 AM. 9 May 236:34 AM. 9 May

मोतिहारी के चकिया में मुठभेड़

मोतिहारी के चकिया में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. पुलिस की गोली 4 बदमाशों को लगी. जबकि तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. सभी अपराधी नेपाल की तरफ से आ रहे थे. टेंपो पर सवार होकर आने की सूचना पुलिस को मिली तो दबोचने के लिए पुलिस खड़े थे. अचानक बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola