Bihar Breaking News : गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से 116 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
एससी/एसटी एक्ट के मामले में चार लोग हुए गिरफ्तार
गया के चाकंद थाने की पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में नामजद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित बांदा देवी, आशा देवी, चंदन कुमार व शिवदानी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है.
शादी के दौरान रुपये के लिए गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या
औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल टोले बीवीपुर के बधार स्थित शनिवार को झाड़ी से हसपुरा थाना की पुलिस महिला का शव बरामद किया है. मृतक महिला की पहचान बीवीपुर गांव निवासी विकास राजवंशी की 20 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. मायकेवालों ने ससुरालवालों पर देहज हत्या का आरोप लगाया है. मृतका का मायका ओबरा थाना क्षेत्र के कठवरी गांव में है. सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करने पहुंचे मृतका के पिता कठवरी गांव निवासी नंद राजवंशी ने बताया कि इसी वर्ष अप्रैल माह में हिन्दू रीति रिवाज से ससुरालवालों के सारे डिमांड पूरी कर शादी की थी. शादी में 50 हजार रुपया बकाया रह गया था. अत्यंत गरीबी होने के कारण पैसा नही दे सका. पैसों को लेकर शादी के दौरान भी झगड़ा हुआ था. शादी के बाद से ही ससुरालवाले प्रियंका को प्रताड़ित किया करते थे. बार-बार पैसों का डिमांड किया जाता था. पैसा देने से इंकार किया तो पूरा परिवार मारपीट करना शुरू कर दिया. कई बार जान मारने की धमकी भी दी.
सासाराम स्टेशन से लवारिश हालत में मिली दस लीटर शराब
सासाराम रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने शनिवार को लवारिश हालत में दस लीटर शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष केएम खान ने दी. उन्होंने बताया कि अपर थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार सिंह के साथ सअनी पिंटू कुमार चौधरी के साथ विशेष चेकिंग चला रहे थे. उस दौरान रेलवे स्टेशन सासाराम के प्लेटफार्म संख्या तीन के पश्चिमी छोर अंतिम यात्री शेड के पास एक नेवि ब्लू पीठू बैग में दौ सौ एम के 50 पिस शराब बरामद किया. जिसमे रेल थाना सासाराम कांड संख्या 165/23 उत्पाद अधियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है.
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से 116 बोतल बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी के पिपरा थाने के चिंतामनपुर गांव के पास से गैस सिलेंडर लदे ट्रक से 116 बोतल बियर बरामद किया गया. इस दौरान दो तस्कर भी पकड़े गये. पुलिस ने ट्रक व गैस सिलेंडर सहित शराब को जब्त कर लिया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सीतामढ़ी डुमरा का विरेंद्र दास व मुजफ्फरपुर सकरा का संतोष कुमार शामिल है. दोनों गैस सिलेंडर के बीच में बियर का कार्टन छुपा कर रखे थे. गुप्त सूचना के आधार पर चकिया व पिपरा पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू की. इस दौरान फोनलेन पर चिंतानमपुर के पास शक के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक को रोका. उसकी तलाशी ली तो बीयर का कार्टन बरामद हुआ.
घर की छत से गिरकर युवक की मौत
दरभंगा के पघारी पंचायत के कुमर रंजीत निवासी लखन साह के पुत्र लक्ष्मण साह (43) की मौत घर की छत से गिरने से हो गयी. बताया जाता है कि लक्ष्मण घर की छत पर सोए थे. इसी दौरान वो पेशाब करने के लिए उठे और छत से नीचे गिर गये. इस दौरान आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी आशा देवी, पुत्री आरती कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, पुत्र अंकज कुमार व रोशन कुमार चीत्कार कर उठे.
औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक से मिला गया एफसीआई के एजीएम का शव
गया एफसीआई में एजीएम के पद पर पदस्थापित मदन मोहन चौधरी(45) का शव औरंगाबाद के जाखिम रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है. हालांकि बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. वैसे मदन मोहन चौधरी मूल रूप से भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के मिश्रिरपुर गांव में रहने वाले थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए