Bihar Breaking News Live: औरंगाबाद कोर्ट ने 19 साल बाद फिरौती के लिए अपहरण मामले में दोषी को दिया उम्र कैद
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
फिरौती के लिए अपहरण मामले में दोषी को दिया उम्र कैद
औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्रे में साल 2004 में एक बच्चे का अपहरण हुआ था. अपहरण के बाद फिरौती के तौर पर 4.5 लाख रुपये की रकम देकर बच्चे के परिजनों ने उसे छुड़ाया था. मामले के एकमात्र अभियुक्त रोहतास जिले के जमुहार निवासी कपिल गिरी को उम्र कैद की सजा हुई है. कारावास के साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी उसपर कोर्ट ने लगाया है. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में 1 साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. इस मामले में फैसला आने में 19 साल लग गए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मांझी, चल रही मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मांझी, चल रही मुलाकात.
केके पाठक बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव
बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, केके पाठक बने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव.
23 जून को पटना में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक
23 जून को पटना में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की नीतीश कुमार से मुलाकात. थोड़ी देर में ललन सिंह और तेजस्वी यादव कर सकते हैं प्रेस कान्फेंस. इस महाबैठक में 18 दलों के नेता इसमें शामिल होंगे. बैठक में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे.
पटना के पत्रकार नगर थाने के थानेदार निलंबित
पटना के पत्रकार नगर थाने के थानेदार निलंबित. पटना के एसएसपी ने किया निलंबित.
अंधविश्वास में बुजुर्ग महिला को पीटा
औरंगाबाद. नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव में घर में घुसकर एक वृद्धा की जमकर पिटाई कर दी गयी. एक्सीडेंट में एक किशोर की मौत को लेकर बुजुर्ग महिला को पीटा गया. ओझा से मिलकर एक्सीडेंट कराने का आरोप लगाकर पीटा गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए