Bihar Breaking News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मोतिहारी, एक की मौत, चार घायल
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मोतिहारी
मोतिहारी में सोमवार को हुए गैंगवार में एक की मौत हो गई है. वहीं इस गोलीबारी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हैं
ललन सिंह का बीजेपी को चैलेंज
JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने BJP को चैलेंज देते हुए कहा कि BJP दावा करे कि उनकी पार्टी में कोई करप्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि हम बताएंगे उस पार्टी में कौन-कौन करप्ट है, क्या BJP में जाने पर करप्शन धुल जाता है
कटिहार में नहाने के दौरान डूबे तीन लोग
कटिहार के डंडखोरा थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान तीन लोग नदी में डूब गए. डूबने वालों में मां, बेटी और एक बच्चा शामिल है.
मजदूर दिवस पर PMCH में नर्सों का आंदोलन
पटना मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में सोमवार को नर्सों ने आंदोलन शुरू कर दिया. नर्सों ने अस्पताल अधीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इस दौरान अस्पताल के काम काज पर भी असर पड़ा.
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में लगी आग
दरभंगा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में आग लग गई जिसके बाद पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई.मरीज और उनके परिजन बाहर भागने लगे. आग की सूचना पर अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची है.
नावाद सांसद की कार से युवक को तीन किलोमीटर तक घसीटा
नवादा सांसद चंदन सिंह की गाड़ी के ड्राइवर ने दिल्ली में एक युवक को कार की बोनट पर करीब 2 से 3 किलोमीटर तक घसीटा. इस हादसे के वक्त सांसद गाड़ी में मौजूद नहीं थे. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए