Live Updates

Bihar Breaking News : भारत- नेपाल सीमा से विदेशी महिला डिटेन, किशनगंज में हुई कार्रवाई

Updated at : 02 Nov 2022 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News : भारत- नेपाल सीमा से विदेशी महिला डिटेन, किशनगंज में हुई कार्रवाई

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

भारत- नेपाल सीमा से विदेशी महिला डिटेन

किशनगंज के गलगलिया इलाके में भारत- नेपाल सीमा से विदेशी महिला की गई डिटेन, नेपाल जाने के फिराक में थी. एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने की पुष्टि

नालंदा बस अड्डा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बसें जलकर खाक

Bihar के नालंदा मुख्यालय बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित बस स्टैंड में बुधवार की सुबह अचानक आग गयी गयी. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. वहां खड़ी एक बस से आग की लपटे निकलने लगी जो देखते ही, देखते आसपास खड़ी पांच बसों को अपने चपेट में ले लिया.

JDU के विलय पर भाई विरेन्द्र ने कहा- सुशील मोदी की मानसिक हालत ठीक नहीं

राजद जेडीयू के विलय के सवाल पर बोलते हुए भाई विरेन्द्र ने कहा है कि सुशील मोदी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. दिल्ली सेट होने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते है.

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई. कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मोकामा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी, रवाना हुए पुलिसकर्मी

मोकामा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी. चुनाव कराने के लिए पटना से मोकामा के लिए रवाना हुए 2500 पुलिसकर्मी.

वैशाली में गांव के दबंगों ने बंदूक के बल पर महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म

वैशाली में गांव के दबंगों ने बंदूक के बल पर महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया है. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुजफ्फरपुर में

मुजफ्फरपुर में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया. लोगों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए.

JDU एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

JDU एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गयी, वो मेदानता अस्पातल में भर्ती हैं. आज उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाने की तैयारी है.

दिल्ली के नरेला अग्निकांड में बांका के सोनू ठाकुर की हुई मौत

दिल्ली के नरेला अग्निकांड में बांका के सोनू ठाकुर की हुई मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही, परिवार में मातम छा गया है.

नरकटियागंज में महिला चेन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 11 को पकड़ा

नरकटियागंज में महिला चेन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. शिकारपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर कार्रवाई करते हुए 11 चेन चोर महिलाओं दबोचा. सभी यूपी के अलग-अलग स्थान की रहने वाली.

जहानाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट एक ही परिवार के 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी

जहानाबाद में शकुराबाद के नोआवा गांव में सिलेंडर ब्लास्ट में 12 लोग जख्मी हो गए हैं. इसमें से 6 लोगों के हालत नाजुक है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की हालत काफी नाजुक थी इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola